Hamirpur: नादौन में फुटपाथ पर खड़े 18 वाहनों के काटे चालान

Edited By Jyoti M, Updated: 06 Nov, 2025 12:59 PM

challans issued for 18 vehicles parked on the footpath in nadaun

संयुक्त कार्यालय परिसर नादौन के मुख्य गेट के बाहर सड़क किनारे बनाए गए फुटपाथ पर एक साइड के टायर चढ़ा कर गाड़ी पार्क करने वालों के विरुद्ध यातायात प्रभारी एस.आई. नरेश कुमार ने कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने फुटपाथ पर गलत तरीके से पार्क की गई 10...

नादौन, (जैन): संयुक्त कार्यालय परिसर नादौन के मुख्य गेट के बाहर सड़क किनारे बनाए गए फुटपाथ पर एक साइड के टायर चढ़ा कर गाड़ी पार्क करने वालों के विरुद्ध यातायात प्रभारी एस.आई. नरेश कुमार ने कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने फुटपाथ पर गलत तरीके से पार्क की गई 10 गाड़ियों के चालान करके उन पर जुर्माना लगाया।

वहीं उन्होंने इसके आसपास यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 8 वाहन चालकों के भी चालान काटे हैं। इस अवसर पर नरेश कुमार ने बताया कि फुटपाथ की व्यवस्था पैदल चलने वाले लोगों के लिए की गई है। यदि फुटपाथ पर कोई भी गलत तरीके से वाहन पार्क करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने हिदायत दी है कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें तथा किसी भी तरह से पैदल आवाजाही करने वालों के लिए बाधा न बनें। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!