Hamirpur: चैक बाऊंस मामले में एक उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Feb, 2026 07:15 PM

hamirpur cheque bounce criminal arrested

जिला पुलिस की पीओ सैल टीम ने इंस्पैक्टर सुनील दत्त की अगुवाई में चैक बाऊंस मामले (एनआई एक्ट)में उद्घोषित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

हमीरपुर (अजय): जिला पुलिस की पीओ सैल टीम ने इंस्पैक्टर सुनील दत्त की अगुवाई में चैक बाऊंस मामले (एनआई एक्ट)में उद्घोषित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी की पहचान अजय कुमार (50) निवासी गोपालपुर तहसील जयसिंहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंस्पैक्टर सुनील दत्त की अगुवाई में पीओ सैल की टीम ने इसे वीरवार दोपहर को जयसिंहपुर के बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया है। इस आरोपी के खिलाफ बीएनएस 138 के तहत मामला दर्ज हुआ था। 28 अक्तूबर, 2025 को माननीय एसीजेएम ने इसे पीओ उद्घोषित किया था। मिली जानकारी के मुताबिक यह आरोपी कांच की दुकान करता है। मामले की पुष्टि एसपी बलबीर सिंह ठाकुर ने की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!