Edited By Vijay, Updated: 13 Feb, 2026 09:51 PM

जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां से संबंध रखने वाले युवकों से खैर के मौछे बरामद होने के बाद पुलिस ने उनके पास से 50 ग्राम चरस भी बरामद की है।
बड़सर (नवनीत): जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां से संबंध रखने वाले युवकों से खैर के मौछे बरामद होने के बाद पुलिस ने उनके पास से 50 ग्राम चरस भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ट्राले से खैर के मौछे बरामद किए थे। इस कार्रवाई के दौरान वन कर्मियों ने साथ चल रही स्विफ्ट कार को भी रोका और उसमें से 6 युवकों को पकड़ा। हालांकि वन विभाग द्वारा युवकों के बयान दर्ज करने के बाद ट्राले और लकड़ी को जब्त कर लिया गया, जबकि युवकों को छोड़ दिया गया।
इसके बाद ये सभी युवक स्विफ्ट कार में सवार होकर निकल गए, जिन्हें बिझड़ी में लगाए गए पुलिस नाके के दौरान रोका गया। 20 से 25 वर्ष की उम्र के ये युवक पुलिस को देखते ही घबरा गए, जिसके बाद पुलिस द्वारा ली गई तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 50 ग्राम चरस तथा 11,000 रुपए नकद बरामद हुए।
इस संबंध में डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने बताया कि नगरोटा क्षेत्र से खैर के मौछे लेकर आ रहे युवकों को वन विभाग ने पकड़ा था व इसके बाद नाके के दौरान तलाशी में उनके कब्जे से 50 ग्राम चरस तथा 11,000 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि युवकों को नोटिस देकर छोड़ दिया गया है तथा आगामी कार्रवाई की जा रही है।