फर्जी डिग्री मामला : मानव भारती विश्वविद्यालय का चेयरमैन 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Edited By Vijay, Updated: 27 Jun, 2020 08:49 PM

chairman of manav bharti university sent on 2 days judicial custody

फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार मानव भारती विश्वविद्यालय के चेयरमैन राजकुमार राणा को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी के 12 सदस्यों को क्वारंटाइन किया गया।

सोलन (अमित): फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार मानव भारती विश्वविद्यालय के चेयरमैन राजकुमार राणा को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी के 12 सदस्यों को क्वारंटाइन किया गया। राणा को लेकर पुलिस टीम राजस्थान गई थी इसलिए राणा को भी हिरासत के दौरान अलग से रखा जाएगा।

पुलिस द्वारा इस मामले में हरियाणा से हिरासत में लिए गए 2 लोगों को भी फिलहाल क्वारंटाइन किया गया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है। फिलहाल पुलिस की दूसरी टीम इस दौरान राणा से पूछताछ करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!