केंद्र ने हिमाचल को आपदा के लिए जारी किए 189.20 करोड़

Edited By Vijay, Updated: 01 Oct, 2024 09:51 PM

centre releases rs 189 20 crore to himachal for disaster relief

केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को आपदा के लिए 189.20 करोड़ रुपए जारी किए हैं। केन्द्र सरकार ने यह राशि राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष...

शिमला (ब्यूरो): केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को आपदा के लिए 189.20 करोड़ रुपए जारी किए हैं। केन्द्र सरकार ने यह राशि राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से केन्द्रीय हिस्सेदारी और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से अग्रिम के रूप में 189.20 करोड़ रुपए दिए जाने को मंजूरी दी है। गृह मंत्रालय ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से केंद्रीय हिस्से के रूप में और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से अग्रिम राशि के रूप में 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों को कुल 5858.60 करोड़ रुपए जारी किए हैं।

इसके तहत केन्द्र सरकार ने महाराष्ट्र को 1492 करोड़, आंध्र प्रदेश को 1036 करोड़, असम को 716 करोड़, बिहार को 655.60 करोड़, गुजरात को 600 करोड़, हिमाचल प्रदेश को 189.20 करोड़, केरल को 145.60 करोड़, मणिपुर को 50 करोड़, मिजोरम को 21.60 करोड़, नागालैंड को 19.20 करोड़, सिक्किम को 23.60 करोड़, तेलंगाना को 416.80 करोड़, त्रिपुरा को 25 करोड़ और पश्चिम बंगाल को 468 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। ये राज्य इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान अत्यधिक भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण प्रभावित हुए हैं।

वित्तीय सहायता के अलावा, केन्द्र सरकार ने सभी बाढ़ प्रभावित राज्यों को अपेक्षित एनडीआरएफ व थल सेना की टीमों की तैनाती और वायु सेना के सहयोग सहित सभी लॉजिस्टिक मदद भी प्रदान की है। केन्द्र सरकार इस वर्ष 21 राज्यों को 14,958 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि जारी कर चुकी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!