Kangra: फतेहपुर के घेट गांव का युवक अढ़ाई माह से लापता, ढूंढने वाले काे परिवार देगा नकद ईनाम

Edited By Vijay, Updated: 19 Dec, 2025 05:24 PM

cash reward will be given to provides information about missing boy

जिला कांगड़ा के उपमंडल फतेहपुर के तहत आने वाली नगाल पंचायत के गांव घेट (चंदवह) का एक 32 वर्षीय युवक पिछले लगभग अढ़ाई महीने से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है।

फतेहपुर: जिला कांगड़ा के उपमंडल फतेहपुर के तहत आने वाली नगाल पंचायत के गांव घेट (चंदवह) का एक 32 वर्षीय युवक पिछले लगभग अढ़ाई महीने से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। युवक की पहचान बलदेव सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र स्वर्गीय बलवंत सिंह के रूप में हुई है। बेटे के घर न लौटने से उसकी विधवा मां कमलेश देवी गहरे सदमे में हैं और उन्होंने लोगों से मदद की गुहार लगाई है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बलदेव सिंह उर्फ हैप्पी 3 अक्तूबर को सुबह 7 बजे लुधियाना से मुकेरियां आने वाली बस में बैठा था, लेकिन वह न तो घर पहुंचा और न ही उसका कोई संपर्क हो पाया है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से थोड़ा परेशान रहता है।

लापता युवक की मां कमलेश देवी ने नम आंखों से बताया कि वह एक गरीब विधवा महिला हैं। उन्होंने अपने बेटे को ढूंढने के लिए पंजाब और हिमाचल पुलिस दोनों से मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा उन्हें कोई सहायता नहीं मिली है। लाचार मां अब अपने जिगर के टुकड़े को ढूंढने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।

परिजनों ने आम जनमानस से अपील की है कि यदि किसी को भी बलदेव सिंह (हैप्पी) के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वह तुरंत (मोः 9817856502, 7807484483, 9816928268) सूचित करें। युवक का पता बताने वाले या उसे घर तक पहुंचाने वाले व्यक्ति को परिवार की ओर से 15,000 रुपए की नकद राशि इनाम के तौर पर दी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!