हिमाचल में आशा कार्यकर्ताओं के 9 पदों पर बंपर मौका, इस दिन तक करें आवेदन

Edited By Jyoti M, Updated: 11 Nov, 2025 04:21 PM

bumper opportunity for 9 asha worker posts in himachal

स्वास्थ्य खंड पुखरी के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं (एक्रेडिटेड सोशल हेल्थ एक्विस्ट) के 9 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) पुखरी...

चंबा। स्वास्थ्य खंड पुखरी के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं (एक्रेडिटेड सोशल हेल्थ एक्विस्ट) के 9 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) पुखरी के कार्यालय में 20 नवंबर शाम 5 बजे तक अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत पंजोह के अंतर्गत वार्ड- गाँव चमडोली, ग्राम पंचायत चंडी के वार्ड- गाँव बडोह, ग्राम पंचायत औड्डा बारी के वार्ड-गाँव ऑडा, ग्राम पंचायत सिल्लाघ्राट के वार्ड-गाँव ठुंडू बजाह, ग्राम पंचायत कैला के वार्ड-गाँव करंगड़ बसंदरी, ग्राम पंचायत जडेरा के वार्ड-गाँव कैगा, ग्राम पंचायत घघरौता के वार्ड-गाँव भलौठ, ग्राम पंचायत चंबी के वार्ड-गाँव धार, ग्राम पंचायत प्रोथा के वार्ड-गाँव हेंठा में आशा कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। नियुक्ति को लेकर नियम व शर्तों के तहत आवेदनकर्ता वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए साथ में प्रमाणपत्र की प्रति भी अनिवार्य होगी। 

शादीशुदा-विधवा-तलाकशुदा या अलग रह रही महिला को प्राथमिकता दी जाएगी। आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदनकर्ता स्थानीय भाषा बोलने में निपुण हो। शहरी आशा के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम दसवीं पास तथा ग्रामीण आशा के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम आठवीं पास होना अनिवार्य है। अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता की प्रति भी साथ में संलग्न करे। 

आवेदनकर्ता को अपना राशन कार्ड, आधार कार्ड, दसवीं-आठवीं का प्रमाणपत्र,चरित्र प्रमाणपत्र की प्रतियां तथा दो पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ सहित अपने आवेदन प्रस्तुत करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी पुखरी के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है ।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!