Edited By Vijay, Updated: 19 Sep, 2023 08:00 PM

हिमाचल में आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश भाजपा के सभी विधायकों ने आपदा राहत कोष में अंशदान दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल ने 13.80 लाख रुपए का चैक भेंट...
शिमला (कुलदीप): हिमाचल में आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश भाजपा के सभी विधायकों ने आपदा राहत कोष में अंशदान दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल ने 13.80 लाख रुपए का चैक भेंट किया। ये राशि सभी भाजपा विधायकों की तरफ से 1 माह के वेतन का हिस्सा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री को बिलासपुर जेपी उद्योग विस्थापित एवं प्रभावित परिवहन सहकारी सभा सीमित खारसी की तरफ से 2.01 लाख रुपए, हिमाचल प्रदेश हैडमास्टर एंड प्रिंसीपल ऑॅफिसर कैडर एसोसिएशन ने 6.51 लाख रुपए एवं श्रीराम सेवा संकल्प फाऊंडेशन ने 21 लाख रुपए का चैक भेंट किया।
विधायक की माता के निधन पर सदन में रखा मौन
विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही चम्बा के विधायक नीरज नैय्यर की माता चंचल नैय्यर (81) के निधन पर 2 मिनट का मौन रखा गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विधायक की माता के निधन पर शोक जताया तथा दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।
लॉ स्टूडैंट्स ने देखी विधानसभा की कार्यवाही
इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (लॉ स्टूडैंट) हरिदेवी के विद्यार्थियों ने मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही देखी। इस दौरान विद्यार्थी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से भी मिले तथा उनसे विधानसभा की कार्यवाही एवं संसदीय प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here