Bilaspur: खेतों में काम करने के लिए जा रहे युवक का डंगे से पैर फिसला, हुई मौ/त

Edited By Jyoti M, Updated: 22 Nov, 2025 04:59 PM

bilaspur young man s foot slipped from the pole and died

श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले क्यारियां निवासी चमन लाल (37) की पांव फिसलकर डंगे से नीचे गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार क्यारियां निवासी चमन लाल गत दिवस खेतों में काम करने के लिए जा रहा था।

बिलासपुर, (बंशीधर): श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले क्यारियां निवासी चमन लाल (37) की पांव फिसलकर डंगे से नीचे गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार क्यारियां निवासी चमन लाल गत दिवस खेतों में काम करने के लिए जा रहा था।

इस दौरान रास्ते में बने डंगे से अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरी ढांक में गिरकर बेहोश हो गया। परिजन उसे तुरंत अपनी निजी गाड़ी से एम्स बिलासपुर उपचार हेतु लेकर आए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डी.एस.पी. बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!