Bilaspur: यात्रियों की सुविधा को HRTC ने भेजीं 28 स्पैशल बसें

Edited By Jyoti M, Updated: 27 Oct, 2025 11:01 AM

bilaspur hrtc sent 28 special buses for the convenience of passengers

दीपावली और भैयादूज पर्व के बाद घरों से अपने काम पर दूसरे राज्यों को लौट रहे यात्रियों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने विशेष बस सेवा का क्रम जारी रखा। बिलासपुर डिपो की ओर से यात्रियों की मांग के अनुसार कुल 28 स्पैशल बसें विभिन्न रूटों के...

बिलासपुर, (बंशीधर): दीपावली और भैयादूज पर्व के बाद घरों से अपने काम पर दूसरे राज्यों को लौट रहे यात्रियों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने विशेष बस सेवा का क्रम जारी रखा। बिलासपुर डिपो की ओर से यात्रियों की मांग के अनुसार कुल 28 स्पैशल बसें विभिन्न रूटों के लिए भेजी गईं। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए निगम की यह विशेष सेवा 27 अक्तूबर तक जारी रहेगी। हालांकि बसें केवल ऑन डिमांड ही भेजी जाएंगी।

जानकारी के अनुसार एक बस कांगड़ा से दिल्ली, तो एक बस हमीरपुर से दिल्ली भेजी गई। जबकि एक बस नादौन से चंडीगढ़, 6 बसें हमीरपुर से चंडीगढ़, 8 बसें घुमारवीं से चंडीगढ़, 4 बसें भगेड़ से चंडीगढ़ और 4 बसें बिलासपुर से चंडीगढ़ भेजी गई जबकि शिमला के लिए हमीरपुर से तीन स्पैशल बसें भेजी गईं। बता दें कि काफी लोग रोजी-रोटी के लिए चंडीगढ़ व दिल्ली में नौकरी करते हैं तथा उच्च शिक्षा के लिए भी कई छात्र चंडीगढ़ व शिमला में रहते हैं।

ऐसे में दीपावली व भाईदूज का पर्व मनाने के बाद संबंधित लोग वापस लौट रहे हैं। जिस कारण रूटीन के रूटों में लोगों को सीटें नहीं मिल रही। जिस पर निगम द्वारा ऑन डिमांड स्पैशल बसें चलाकर व्यवस्था बनाई जा रही है। निगम हर दिन यात्रियों की डिमांड के अनुसार विभिन्न स्थानों के लिए बसें भेजी जा रही हैं ताकि किसी यात्री को काम पर लौटने में परेशानी न हो।

हिमाचल पथ परिवहन निगम बिलासपुर डिपो के डिप्टी डी.एम. विवेक लखनपाल ने बताया कि निगम हर साल दीपावाली पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष बसें चलाता है। इस वर्ष भी निगम प्रबंधन की ओर से 20 अक्तूबर से दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों के लिए स्पैशल बसें चलाई गईं। दीपावली से पहले जहां यात्रियों को अपने घरों तक पहुंचाने के लिए बसें चलाई गईं, वहीं अब वापसी में भी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसें लगातार भेजी जा रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!