फार्मेसी कॉलेज के पास बाइक स्किड होकर कार से टकराई, युवक की मौत

Edited By Vijay, Updated: 01 Oct, 2022 09:05 PM

bike collided from car death of youth

नगरोटा बगवां थाना के अंतर्गत राजकीय फार्मेसी कॉलेज के समीप एक बाइक के स्किड होने से कारण 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान अविनाश कुमार पुत्र माधो राम निवासी गांव वरोटा प्लाह चकलू के रूप में की गई है।

नगरोटा बगवां (स्वामी): नगरोटा बगवां थाना के अंतर्गत राजकीय फार्मेसी कॉलेज के समीप एक बाइक के स्किड होने से कारण 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान अविनाश कुमार पुत्र माधो राम निवासी गांव वरोटा प्लाह चकलू के रूप में की गई है। उक्त युवक किसी निजी संस्थान में काम करता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अविनाश  बाइक (एचपी 40सी-4650) पर नगरोटा से घर जा रहा था। जब वह बाइक लेकर फार्मेसी कॉलेज के पास पहुंचा तो अचानक बाइक स्किड होकर सामने से आ रही एक कार के साथ जा टकराई।

इस दौरान युवक सड़क से नीचे नाली में जा गिरा, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नगरोटा बगवां सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान युवक की मृत्यु हो गई। वहीं हादसे को लेकर पुलिस ने नगरोटा बगवां थाना में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!