मंडी में कार और बाइक की जोरदार टक्कर, उड़े परखच्चे; नेशनल हाईवे पर मची चीख-पुकार

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Mar, 2026 11:59 AM

head on collision between car and bike in mandi two people injured

Mandi Road Accident: चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के समीप देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एसबीआई (SBI) मोड़ के पास एक कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भिड़ंत में बाइक सवार और कार चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हुए...

Mandi Road Accident: चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के समीप देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एसबीआई (SBI) मोड़ के पास एक कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भिड़ंत में बाइक सवार और कार चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए मंडी अस्पताल रेफर किया गया है।

आमने-सामने से टकराए दोनों वाहन

जानकारी के अनुसार, पंजाब के लुधियाना (ताजपुर गांव) निवासी सतनाम सिंह अपनी बाइक पर मणिकरण की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुल्लू की तरफ से आ रहे धार झोल (मंडी) निवासी निशांत शर्मा की कार के साथ उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। पंडोह पुलिस चौकी में तैनात हवलदार रजनीकांत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार चल रहा है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!