ऊना में पंजाब के युवक का शव मिलने से हड़कंप, पास मिली सिरिंज; नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

Edited By Vijay, Updated: 07 Mar, 2026 11:37 AM

stir after body found of youth from punjab  syringe found nearby

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हरोली उपमंडल के तहत आते गांव भदसाली में शुक्रवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया।

ऊना (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हरोली उपमंडल के तहत आते गांव भदसाली में शुक्रवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। भदसाली पुल के पास खेतों के किनारे मिले इस शव के पास से पुलिस को एक बाइक और इंजेक्शन की सिरिंज बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। पुलिस द्वारा की गई शिनाख्त में मृतक की पहचान विशाल कुमार उर्फ शैली (23) पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गांव हरियाल, थाना आनंदपुर साहिब, जिला रूपनगर (पंजाब) के रूप में हुई है।

नाक से निकल रहा था झाग
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि भदसाली पुल के पास एक युवक बेसुध पड़ा है। सूचना मिलते ही पंडोगा पुलिस चौकी के एएसआई चैन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पाया गया कि युवक के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट या मारपीट के निशान नहीं थे, लेकिन उसकी नाक से झाग निकल रहा था। शव के पास ही एक सिरिंज और कुछ अन्य सामान भी पड़ा मिला, जिससे चिट्टे या किसी अन्य नशे की ओवरडोज की संभावना प्रबल हो गई है।

पुलिस अधिकारियों ने किया मौके का निरीक्षण
घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत और थाना प्रभारी सुनील कुमार ने भी दल-बल के साथ घटनास्थल का दौरा किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के शवगृह में रखवा दिया गया है, जिसका आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!