Kangra: नैशनल हाईवे पर भयानक हादसा, HRTC बस और बाइक की भीषण टक्कर में 2 युवकों की मौत

Edited By Vijay, Updated: 07 Mar, 2026 07:45 PM

collision between bus and bike death of 2 youths

राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर देहरा के पास शनिवार को एक भयानक सड़क हादसा हो गया। निर्माणाधीन सैंट्रल यूनिवर्सिटी के नजदीक तेज रफ्तार बाइक और बस की टक्कर में 2 युवकों की मौत हो गई।

देहरा (सेठी): राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर देहरा के पास शनिवार को एक भयानक सड़क हादसा हो गया। निर्माणाधीन सैंट्रल यूनिवर्सिटी के नजदीक तेज रफ्तार बाइक और बस की टक्कर में 2 युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों युवक पल्सर एनएस-200 बाइक पर सवार होकर देहरा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक देहरा क्षेत्र के कनोल गांव के निवासी थे और उनकी उम्र करीब 22 और 23 वर्ष बताई जा रही है। 

बस चालक राकेश कुमार ने बताया कि वह होशियारपुर से धर्मशाला जा रही बस चला रहा था। देहरा से करीब 3 किलोमीटर आगे वह एक स्कूल बस को धीमी गति से ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार बाइक आई और सीधे बस से टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही देहरा पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर लगे जाम को खुलवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि पिछले 15 दिनों में देहरा क्षेत्र में यह तीसरा बड़ा सड़क हादसा है। इससे पहले खबली दोसड़का में बाइक के पेड़ से टकराने से 17 वर्षीय स्कूली छात्र की मौत हो गई थी, जबकि देहरा के हनुमान चौक के पास 132 केवी सब स्टेशन के नजदीक बस-बाइक टक्कर में एक युवक की जान चली गई थी। लगातार हो रहे हादसों के पीछे ओवरस्पीड को मुख्य वजह माना जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!