Chamba: जल शक्ति विभाग के कर्मचारी ने रावी में कूदकर दे दी जान

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Jan, 2025 08:43 PM

banikhet employee ravi death

खैरी क्षेत्र के समलेउ में एक व्यक्ति ने रावी नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनिंन्द्र कुमार (35) निवासी गांव साल डाकघर जांघी तहसील चम्बा के रूप में हुई है।

बनीखेत (पार्थ): खैरी क्षेत्र के समलेउ में एक व्यक्ति ने रावी नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनिंन्द्र कुमार (35) निवासी गांव साल डाकघर जांघी तहसील चम्बा के रूप में हुई है। वह जल शक्ति विभाग में पम्प ऑप्रेटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा था। शनिवार रात को मनिंन्द्र कुमार ने अचानक समलेउ के समीप रावी नदी में छलांग लगा दी।

घटना की जानकारी मिलते ही सहयोगी कर्मचारियों ने खैरी थाना को सूचना दी, जिसके बाद खैरी पुलिस ने मौके पर जाकर तलाश शुरू की। रविवार सुबह के समय मनिंन्द्र का शव रावी नदी में बरामद किया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के सभी साक्ष्य जुटा कर नागरिक स्वास्थ्य केंद्र डल्हौजी में शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सौंप दिया गया। मृतक के परिवार वालों ने किसी पर शक नहीं जताया है। घटना की पुष्टि एसपी अभिषेक यादव ने की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!