Chamba: वर्षाशालिका में चरस के साथ पकड़ा बुजुर्ग

Edited By Kuldeep, Updated: 23 Feb, 2025 05:25 PM

banikhet charas old man arrested

नशे की रोकथाम के लिए पुलिस डल्हौजी थाना ने कमर कस ली है। डल्हौजी थाना पुलिस ने शनिवार रात 9 बजे के करीब बनीखेत-डल्हौजी मार्ग के सुर्खिगला में एक बुजुर्ग व्यक्ति से 80 ग्राम चरस बरामद कर मामला दर्ज किया है।

बनीखेत (पार्थ): नशे की रोकथाम के लिए पुलिस डल्हौजी थाना ने कमर कस ली है। डल्हौजी थाना पुलिस ने शनिवार रात 9 बजे के करीब बनीखेत-डल्हौजी मार्ग के सुर्खिगला में एक बुजुर्ग व्यक्ति से 80 ग्राम चरस बरामद कर मामला दर्ज किया है। डल्हौजी थाना के प्रभारी एसएचओ जगबीर सिंह के अंतर्गत पुलिस जवान बनीखेत से डल्हौजी की ओर गश्त के दौरान जा रहे थे तो जैसे ही पुलिस जवान डल्हौजी मार्ग के सुर्खिगला में पहुंचे तो उन्होंने एक व्यक्ति को वर्षाशालिका में बैठे हुए देखा।

पुलिस के वाहन को देखकर उक्त बुजुर्ग घबरा गया और उसने अपना कुछ सामान वर्षाशालिका के नीचे की ओर फैंक दिया, जिसे पुलिस के जवानों ने देख लिया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति से रात को वर्षाशालिका में बैठने का कारण पूछा लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

पुलिस को उस पर शक हुआ जिसके बाद उससे पूछताछ की। बुजुर्ग ने अपना नाम हंसो कुमार निवासी गांव हिडाई डाकघट टिकरू सलूणी बताया। पुलिस ने मौके पर हंसो कुमार को हिरासत में ले लिया। बता दें कि डल्हौजी थाना पुलिस ने 12 घंटे में 2 चरस तस्करों को हिरासत में लिया है। मामले की पुष्टि एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!