शिकारी माता मंदिर में जाने पर रोक, बर्फबारी में फंसे 20 लोग किए रैस्क्यू

Edited By Vijay, Updated: 22 Apr, 2021 08:15 AM

ban on going to shikari mata temple 20 people rescued

मंडी जिला की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित माता शिकारी के दर्शन करने पहुंचे करीब 20 लोग मंगलवार रात बर्फबारी में फंस गए। इस दौरान सड़क पर वाहन चलना बंद हो गए और फंसे लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद सभी 20 लोगों को प्रशासन ने रैस्क्यू...

मंडी (ब्यूरो): मंडी जिला की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित माता शिकारी के दर्शन करने पहुंचे करीब 20 लोग मंगलवार रात बर्फबारी में फंस गए। इस दौरान सड़क  पर वाहन चलना बंद हो गए और फंसे लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद सभी 20 लोगों को प्रशासन ने रैस्क्यू किया है। करीब 6 घंटे तक रैस्क्यू अभियान एसडीएम पारस अग्रवाल की अगुवाई में चला, जिसमें बर्फ  में फंसे पर्यटकों को रैस्क्यू किया गया। एसडीएम ने बताया कि बर्फ में फंसी पर्यटकों की गाड़ियाें को बाहर निकाला गया और सभी लोगों को सुरक्षित जंजैहली पहुंचा दिया है।

उधर, मौसम खराब होने पर एसडीएम जंजैहली पारस अग्रवाल ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए फिलहाल शिकारी माता मंदिर जाने पर रोक लगा दी है। एसडीएम ने बताया कि शिकारी देवी में फंसे सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल दिया है। उन्होंने बताया कि जब तक मौसम खराब है श्रद्धालु और पर्यटक शिकारी देवी जाने से परहेज करें। बताया जा रहा है कि नवरात्र पूजन के लिए शिकारी देवी गए लोगों के बर्फबारी के बीच फंसने की सूचना के बाद ही प्रशासन हरकत में आया जिससे खराब मौसम के बीच ही रैस्क्यू अभियान चला और फंसे लोगों को सुरक्षित वापस लाया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!