कमरे से नहीं आया कोई जवाब, अंदर जाकर देखा तो उड़े परिजनों के होश...20 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By Vijay, Updated: 22 Mar, 2026 05:55 PM

youth commits suicide

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शहर के लोअर निहाल इलाके में एक 20 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

बिलासपुर (बंशीधर): हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शहर के लोअर निहाल इलाके में एक 20 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान अरुण कुमार (20) निवासी लोअर निहाल, बिलासपुर के रूप में हुई है। जवान बेटे की अचानक हुई इस मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

मानसिक रूप से चल रहा था परेशान
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक अरुण कुमार पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था। माना जा रहा है कि इसी मानसिक तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक घटना रविवार सुबह की है। सुबह के समय जब परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे, उसी दौरान अरुण कुमार अपने कमरे में चला गया। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब वह कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिजनों ने उसे आवाजें लगाईं। अंदर से कोई प्रतिक्रिया (जवाब) न मिलने पर परिजनों को किसी अनहोनी का शक हुआ। जब परिजनों ने कमरे के अंदर जाकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अरुण फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने आनन-फानन में उसे तुरंत फंदे से नीचे उतारा और बिना कोई देरी किए उसे उपचार के लिए नजदीकी क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया, लेकिन दुर्भाग्यवश अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
युवक की मौत की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए परिजनों के बयान कलमबद्ध किए। मामले की आधिकारिक पुष्टि करते हुए एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आत्महत्या के असल कारणों की गहनता से आगामी जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!