Himachal: नितिन नबीन की ताजपोशी के बाद बढ़ी सियासी हलचल, अरुण सिंह का कमेंट हुआ वायरल

Edited By Vijay, Updated: 17 Dec, 2025 08:11 PM

arun singh comment went viral after nitin nabin coronation

भाजपा संगठन में हाल ही में हुए अहम बदलाव के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने सियासी हलकों में चर्चाओं को तेज कर दिया है। नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के ठीक बाद....

हिमाचल डैस्क। भाजपा संगठन में हाल ही में हुए अहम बदलाव के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने सियासी हलकों में चर्चाओं को तेज कर दिया है। नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के ठीक बाद सामने आई एक सोशल मीडिया पोस्ट और उस पर किए गए कमेंट को लेकर अलग-अलग राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

दरअसल, अजय शर्मा नामक व्यक्ति की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सांझा की गई थी। इस पोस्ट में लिखा गया था कि भाजपा संगठन में नितिन नबीन और मनोरंजन मिश्र दोनों ही ऐसे महामंत्री रहे हैं, जिन्हें प्रभावशाली माना जाता था। यह पोस्ट सामान्य टिप्पणी के तौर पर सामने आई थी, लेकिन इसके बाद कमेंट बॉक्स में अरुण सिंह ठाकुर की ओर से किया गया एक कमेंट चर्चा का विषय बन गया।

अरुण सिंह ठाकुर ने कमेंट करते हुए लिखा- “जब अध्यक्ष दमदार हो, तो महामंत्री प्रभावशाली ही बनाए जाते हैं।” हालांकि कुछ ही समय बाद यह कमेंट सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक इसका स्क्रीनशॉट वायरल हो चुका था। कमेंट के वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में इसकी अलग-अलग व्याख्याएं शुरू हो गईं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस टिप्पणी को भाजपा के संगठनात्मक ढांचे से जोड़कर देखा जा रहा है। एक वर्ग इसे इस संकेत के तौर पर देख रहा है कि जिस दौर में नितिन नबीन और मनोरंजन मिश्र महामंत्री रहे, उस समय पार्टी के अध्यक्ष भी मजबूत नेतृत्व वाले थे। वहीं, कुछ लोग इस कमेंट को नितिन नबीन की कार्यशैली और संगठनात्मक क्षमता की सराहना के रूप में भी देख रहे हैं।

यह भी चर्चा है कि नितिन नबीन ने महामंत्री के रूप में संगठन में प्रभावी भूमिका निभाई, जिसका परिणाम यह रहा कि उन्हें अब राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के भीतर उनके अनुभव और संगठनात्मक पकड़ को उनकी नई भूमिका से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इस पूरे मामले पर भाजपा के किसी भी वरिष्ठ नेता ने काेई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि सोशल मीडिया पर आई किसी टिप्पणी को संगठन की आधिकारिक सोच से जोड़कर देखना उचित नहीं है।

वहीं, कुछ नेताओं और राजनीतिक विश्लेषकों का यह भी कहना है कि एआई और सोशल मीडिया के इस दौर में किसी एक पंक्ति या कमेंट के आधार पर निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी हो सकती है। बावजूद इसके, यह साफ है कि वायरल हुए स्क्रीनशॉट ने पार्टी के अंदरूनी राजनीतिक माहौल को कुछ समय के लिए गर्म जरूर कर दिया है। फिलहाल, यह पूरा मामला सोशल मीडिया चर्चाओं तक ही सीमित है, लेकिन नितिन नबीन की नई जिम्मेदारी के बीच सामने आई इस पोस्ट ने राजनीतिक चर्चाओं को एक नया कोण जरूर दे दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!