ऊना के अर्शदीप ने जीता 'शिवरात्रि भारत केसरी' का खिताब, चम्बा के यासिन बने 'हिमाचल कुमार'

Edited By Vijay, Updated: 22 Feb, 2026 09:33 PM

arshdeep from una won the title of shivratri bharat kesari

अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत ऐतिहासिक पड्डल मैदान में तीन दिवसीय भव्य दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में इस बार विशेष रूप से हिमाचल कुमार 21 वर्ष और मंडी कुमार 17 वर्ष वर्ग के प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग खिताब निर्धारित किए गए।

मंडी (फरेंद्र): अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत ऐतिहासिक पड्डल मैदान में तीन दिवसीय भव्य दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में इस बार विशेष रूप से हिमाचल कुमार 21 वर्ष और मंडी कुमार 17 वर्ष वर्ग के प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग खिताब निर्धारित किए गए। जिससे युवा पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच मिला। दंगल के दौरान कुल चार प्रमुख खिताबों के लिए रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए।

अंतिम दिन रविवार को हुए फाइनल मुकाबलों में पहलवानों ने जोरदार दावपेंच दिखाते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस खुली श्रेणी के तहत आयोजित प्रतिष्ठित शिवरात्रि भारत केसरी मुकाबले में ऊना के अर्शदीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और अंतिम क्षणों तक दर्शकों की सांसें थमी रहीं। विजेता को 55 हजार की नकद राशि प्रदान की गई, जबकि मंडी के नवीन को उपविजेता घोषित किया गया और उन्हें 45 हजार की पुरस्कार राशि दी गई। 

वहीं 21 वर्ष आयु वर्ग के हिमाचल कुमार खिताब के लिए हुए मुकाबले में चम्बा के यासिन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 27 हजार की पुरस्कार राशि के साथ विजेता का खिताब जीता। सुंदरनगर के धीरज धवाल ने उपविजेता रहते हुए 23 हजार की राशि प्राप्त की। इस वर्ग में युवा प्रतिभाओं ने अपनी तकनीक और शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। कुश्ती कमेटी के सह-संयोजक डाॅ. संजय यादव ने बताया कि इस बार दंगल में भारत केसरी स्तर के कई नामी पहलवानों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था, जिससे प्रतियोगिता का स्तर अत्यंत ऊंचा रहा।

डीआईजी राहुल नाथ ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हाैसला
दंगल के समापन समारोह में सैंट्रल रेंज मंडी के उप महानिरीक्षक राहुल नाथ ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और खिलाड़ियों के अनुशासन, खेल भावना तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हुए उन्हें खेलों की ओर प्रेरित करते हैं। तीन दिनों तक चले इस दंगल में बड़ी संख्या में दर्शकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!