Hamirpur: मध्यस्थता के लिए रिटायर्ड अधिकारियों और अन्य विशेषज्ञों से आवेदन आमंत्रित

Edited By Jyoti M, Updated: 25 Feb, 2026 02:53 PM

applications invited from retired officers and other experts for mediation

अदालतों में लंबित मामलों को मध्यस्थता, सुलह एवं आपसी सहमति से निपटाने के लिए एक विशेष अभियान आरंभ किया गया है। ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0’ अभियान के तहत विभिन्न मामलों के निपटारे के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण विशेषज्ञ सामुदायिक मध्यस्थों की...

हमीरपुर। अदालतों में लंबित मामलों को मध्यस्थता, सुलह एवं आपसी सहमति से निपटाने के लिए एक विशेष अभियान आरंभ किया गया है। ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0’ अभियान के तहत विभिन्न मामलों के निपटारे के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण विशेषज्ञ सामुदायिक मध्यस्थों की नियुक्ति करने जा रही है। ये विशेषज्ञ हमीरपुर, नादौन, बड़सर और भोरंज की अदालतों में लंबित विभिन्न मामलों के निपटारे में मध्यस्थ की भूमिका निभाएंगे।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि जिला हमीरपुर में मध्यस्थता के लिए विशेषज्ञों का एक पैनल बनाया जाएगा। इस पैनल में राजस्व विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी, बैंकों और बीमा कंपनियों के सेवानिवृत्त अधिकारी, अधिवक्ता और कई अन्य परामर्शदाता शामिल किए जा सकते हैं।

कुलदीप शर्मा ने बताया कि अगर कोई सेवानिवृत्त अधिकारी, अधिवक्ता या अन्य परामर्शदाता सामुदायिक मध्यस्थ बनना चाहता है तो वह एक सप्ताह के भीतरजिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्यालय में आवेदन कर सकता है। आवेदन पत्र के साथ अपना बायोडाटा, संबंधित क्षेत्र में अनुभव और अन्य आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज संलग्न करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-224399 पर संपर्क किया जा सकता है।

कुलदीप शर्मा ने बताया कि अदालतों में लंबित मामलों का निपटारा मध्यस्थता, सुलह एवं आपसी सहमति से करने से दोनों पक्षों के समय और धन की बचत होती है तथा उनमें सौहार्दपूर्ण संबंध भी बने रहते हैं। इसी के मद्देनजर राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) ने ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0’ अभियान शुरू किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!