Una: अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना, बोले-झूठ की फैक्टरी से निकली है कांग्रेस पार्टी

Edited By Vijay, Updated: 06 Oct, 2024 05:22 PM

anurag thakur targeted the congress party

हमीरपुर लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी सरकार पर तीखा हमला किया है।

बड़ूही (अनिल): हमीरपुर लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी सरकार पर तीखा हमला किया है। बंगाणा में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने हिमाचल के विकास में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है और राज्य के वित्तीय हालात बेहद खराब हैं। ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्री दिल्ली में जाकर राज्य के लिए धन स्वीकृत करवाते हैं, लेकिन हिमाचल में आकर केंद्र सरकार को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। इससे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी एक बड़ी झूठ की फैक्टरी से निकली हुई पार्टी है, जो हर समय झूठ पर झूठ बोलकर जनता को गुमराह करती है। 

अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि केंद्र सरकार हर महीने हिमाचल को 500 करोड़ रुपए की सहायता देती है, फिर भी सुक्खू सरकार कर्मचारियों की सैलरी और पैंशन देने में असफल हो रही है। उन्होंने कहा कि जब राज्य को आपदा का सामना करना पड़ा तो केंद्र ने हरसंभव मदद की, लेकिन राज्य सरकार केंद्र से मिली सहायता का सही इस्तेमाल नहीं कर पाई और 144 करोड़ रुपए वापस कर दिए। अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हिमाचल के 1600 परिवारों को घर मिले, लेकिन मुख्यमंत्री ने इसके लिए एक बार भी केंद्र सरकार का आभार व्यक्त नहीं किया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के लिए केंद्र से 2700 करोड़ रुपए मिले और हाल ही में 295 करोड़ रुपए अतिरिक्त मिले, फिर भी राज्य सरकार सड़कों की बदहाली से जूझ रही है।

सुक्खू सरकार द्वारा लगाए गए शौचालय टैक्स पर भी अनुराग ठाकुर ने जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस टैक्स से यह साबित होता है कि राज्य सरकार दिवालिया हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो सरकार खुद को वित्तीय रूप से नहीं संभाल पा रही है, वह राज्य की जनता को खुले में शौच करने पर मजबूर कर रही है। अनुराग ठाकुर ने इसे देश की सबसे निकम्मी सरकार करार दिया।

रेललाइन विस्तार और सड़कों की खराब हालत का जिक्र करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल सरकार केंद्र की बैसाखियों के सहारे चल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र नादौन की सड़कों की दयनीय स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री अपने क्षेत्र का विकास नहीं कर सकते तो पूरे राज्य का विकास कैसे करेंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो सहित अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!