Kullu: सरकार और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ एंबुलैंस कर्मचारियों ने निकाली रैली

Edited By Jyoti M, Updated: 28 May, 2025 04:20 PM

ambulance employees protest over their demands

हिमाचल प्रदेश में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत चल रही एंबुलेंस में काम कर रहे कर्मचारियों का कंपनी प्रबंधन के द्वारा शोषण किया जा रहा है। लेकिन इस और सरकार भी कोई ध्यान नहीं दे रही है। ऐसे में सरकार और कंपनी प्रबंधन के मनमानी रवैया से नाराज होकर 102 और...

कुल्लू (दिलीप)। हिमाचल प्रदेश में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत चल रही एंबुलेंस में काम कर रहे कर्मचारियों का कंपनी प्रबंधन के द्वारा शोषण किया जा रहा है। लेकिन इस और सरकार भी कोई ध्यान नहीं दे रही है। ऐसे में सरकार और कंपनी प्रबंधन के मनमानी रवैया से नाराज होकर 102 और 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों के द्वारा 24 घंटे की हड़ताल जारी रखी गई है। वहीं जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में भी सीटू के बैनर तले 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। वहीं डीसी कार्यालय के बाहर भी कंपनी प्रबंधन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया। 

कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि ना तो कर्मचारियों को ईपीएफ का लाभ दिया जा रहा है और ना ही उनकी मांगों को सुना जा रहा है। हालांकि इन सभी मांगों को लेकर कई बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों को भी पत्र लिखा गया। लेकिन आज तक कंपनी की मनमानी जारी है। ऐसे में 24 घंटे की हड़ताल कर्मचारियों के द्वारा की गई है। जोगिंदर सिंह ने बताया कि अगर सरकार और कंपनी प्रबंधन के द्वारा जल्द कोई फैसला नहीं लिया गया तो इस हड़ताल को आगे बढ़ाया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!