हमीरपुर में एक साथ मंच पर नजर आए भाजपा के सभी बड़े नेता, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश

Edited By Vijay, Updated: 20 Feb, 2021 09:54 PM

all the big leaders of bjp appeared on the stage together in hamirpur

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के हमीरपुर प्रवास के दौरान पहली बार जिला के सभी बड़े नेता किसी सार्वजनिक समारोह में एक साथ मंच सांझा करते हुए देखे गए, जिसके चलते जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में सबको एक साथ देखने के...

हमीरपुर (राजीव): केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के हमीरपुर प्रवास के दौरान पहली बार जिला के सभी बड़े नेता किसी सार्वजनिक समारोह में एक साथ मंच सांझा करते हुए देखे गए, जिसके चलते जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में सबको एक साथ देखने के साथ उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ। वहीं इससे अब ये भी साफ हो गया है कि जिला हमीरपुर में अब भाजपा के सर्वोसर्वा कोई बड़े नेता हैं तो वे अब अनुराग ठाकुर ही हैं।

अनुराग ठाकुर चौथी बार सांसद बने हैं और केंद सरकार में राज्य मंत्री भी हैं। वहीं अनुराग ठाकुर प्रधानमंत्री के काफी भरोसेमंद सिपाही भी हैं। यही कारण है कि जिला में जो भाजपा 2017 विस चुनावों में 5 सीटों में से सिर्फ 2 सीटों पर ही सिमट गई थी। अब उसी जिला भाजपा और सभी पांचों विस क्षेत्र के भाजपा विधायकों व पूर्व विधायकों आगामी 2022 विस चुनावों में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के जोशीले भाषणों और उनके बड़े कद की जरूरत पड़ने वाली है। गत दिवस धर्मशाला में हुए प्रदेश भाजपा के 2 दिवसीय अभ्यास बर्ग में जिस तरह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की जुगलबंदी देखने को मिली उससे भी अब प्रदेश में पार्टी के सभी बड़े नेताओं को ये तो समझ आ गया होगा कि 2022 विस चुनावों में अनुराग ठाकुर का क्या- क्या रोल रहेगा।

शनिवार को सुजानपुर विस क्षेत्र के पटलान्दर में सुजानपुर भाजपा मंडल द्वारा नए पंचायत प्रतिनिधियों के लिए सम्मान समारोह रखा गया था। जिसमे बतौर मुख्यातिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिरकत की। वही इस समारोह में अनुराग ठाकुर के साथ मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, नादौन से पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, हमीरपुर से भाजपा विधायक नरेंद्र ठाकुर व बड़सर से पूर्व विधायक बलदेव शर्मा सभी साथ बैठे हुए थे। जिन्हें देख कर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भर गया और अपने सभी नेताओं को एक साथ देखकर गद्गद् हो गए।

2017 विस चुनावों के बाद करीब साढ़े 3 वर्षों के बाद भाजपा नेताओं की ऐसी एकजुटता शायद पहली बार ही देखने को मिली है। जिसकी चर्चाएं खूब हो रही है तथा कार्यकर्ता कई तरह के कयास भी लगा रहे हैं। वही जिला भाजपा के अध्यक्ष बलदेव शर्मा का कहना है कि धूमल व अनुराग ठाकुर भाजपा के बड़े नेता हैं तथा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के हमीरपुर प्रवास के दौरान सभी बड़े नेता उनके कार्यक्रम में एक साथ इकट्ठा हुए। ये पार्टी की मजबूती के लिए आगामी समय मे अच्छा सन्देश है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!