Bilaspur: नशा माफिया पर कार्रवाई: 3.650 किलो चरस के साथ 3 गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Dec, 2025 09:12 PM

action against drug mafia 3 arrested with 3 650 kg of hashish

थाना घुमारवीं पुलिस ने गश्त और यातायात जांच के दौरान नशा माफिया पर कार्रवाई करते हुए एक कार से कुल 3 किलो 650 ग्राम चरस बरामद की है।

घुमारवीं (जम्वाल) : थाना घुमारवीं पुलिस ने गश्त और यातायात जांच के दौरान नशा माफिया पर कार्रवाई करते हुए एक कार से कुल 3 किलो 650 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने पंजाब और जम्मू-कश्मीर के 3 युवकों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी मस्त राम से मिली जानकारी के अनुसार, थाना घुमारवीं की टीम कुह मझवाड़ के समीप घुलातर में वाहनों की नाकाबंदी कर चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पंजाब नंबर की एक कार को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से चरस बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह (25), निवासी गांव हयातनगर, डाकघर व जिला गुरदासपुर, पंजाब, मनप्रीत (24) निवासी जेल रोड, इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट कॉलोनी, नजदीक रवीदास चौक, गुरदासपुर, पंजाब व अमित कुमार (27) निवासी गांव बतई, डाकघर व तहसील भाला, जिला डोडा, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है।

तीनों को गिरफ्तार कर थाना घुमारवीं लाया गया, जहां उनके खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी छानबीन कर रही है कि इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई और कहां ले जानी थी तथा पकड़े गए आरोपियों की पिछली हिस्ट्री भी खंखाली जा रही है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की प्रतिबद्धता जारी है और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!