Himachal: सरकार के 2 मंत्रियों ने पूर्व भाजपा सरकार व पूर्व मुख्यमंत्री पर लगाए मस्जिद के लिए फंडिंग करने के आरोप

Edited By Vijay, Updated: 12 Sep, 2024 10:04 PM

accusations leveled against the former bjp government

संजौली में उठे मस्जिद विवाद को लेकर राज्य सरकार के दो मंत्रियों ने पूर्व की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है।

शिमला (अम्बादत/संतोष): संजौली में उठे मस्जिद विवाद को लेकर राज्य सरकार के दो मंत्रियों ने पूर्व की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है। पत्रकार वार्ता में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व की जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार पर मस्जिद की फंडिंग के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में वर्ष 2019 में मस्जिद निर्माण के लिए करीब 2 लाख रुपए की फंडिंग सरकार के प्लानिंग हैड से की है।

मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री रहते हुए मस्जिद के लिए 12 लाख रुपए की मदद की है। विधानसभा में नगर निगम की ओर से दिए जवाब के अनुसार मस्जिद में पहले एक मंजिल बनी थी और 2010 से 2024 तक इसके ऊपर चार मंजिलें अवैध बनाई गईं। उन्होंने मस्जिद कमेटी संजौली, मौलवी तथा वक्फ बोर्ड की अवैध निर्माण को खुद गिराने व हटाने के लिए नगर निगम आयुक्त को आवेदन देने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह पूरे देश के लिए एक मिसाल है।

उन्होंने कहा कि संजौली में हुए प्रदर्शन में आधे से ज्यादा भाजपा के कार्यकर्त्ता थे और उन्हें कानून को हाथ में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट हॉकर्स व वैंडर्ज के लिए कमेटी भी फाइनल होने जा रही है। कानून में संशोधन के माध्यम से हिमाचल या राज्य के बाहर के सभी स्ट्रीट वैंडर्ज के लिए पुलिस सत्यापन अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि रियासत काल में 1945-46 की जमाबंदी में यह जमीन राणा साहब बहादुर कोटी के नाम थी। 1951-52 तक प्रांतीय सरकार में धर्म इस्लाम के नाम इसका कब्जा रहा।

कोरोना काल में हुआ मस्जिद का अवैध निर्माण : विक्रमादित्य
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मस्जिद मामले पर भाजपा राजनीति न करें। मस्जिद की तीन मंजिलों का निर्माण कोरोनाकाल में हुआ। पूर्व भाजपा सरकार के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने खुद मस्जिद के मौलाना को ट्रांसफर करने के लिए डी.ओ. नोट लिखा था। जो सोशल मीडिया पर वायरल है। उन्होंने कहा कि संजौली में हुए घटनाक्रम को सरकार ने गंभीरता से लिया है। लगातार सरकार माहौल को ठीक करने का प्रयास कर रही है। प्रदेश में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाहर से जो प्रवासी आ रहे हैं, उनकी चैकिंग और वैरीफिकेशन होनी चाहिए। इसके लिए बहुत जल्द कमेटी बनाई जाएगी और जनता के सुझाव लिए जाएंगे।

तथ्यहीन बातें कर रहे हैं कांग्रेस के मंत्री : जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंत्री सरासर झूठ बोलकर नाकामी का ठीकरा हमारे सर फोड़ना चाहते हैं। दिल्ली आलाकमान की नाराजगी से वह डर गए हैं और बयान बदल रहे हैं। विधानसभा में दिए गए बयान के बाद उन पर कांग्रेस आलाकमान का भारी दबाव है। उन्हें मंत्री पद से हटाने के लिए मुख्यमंत्री को स्पष्ट निर्देश आलाकमान द्वारा दिए गए हैं। सुक्खू सरकार उन्हीं से ही उनके बयान आधारहीन बयान दिलवाकर का डैमेज कंट्रोल करवाना चाहती है।

उन्होंने मंत्री अनिरुद्ध सिंह के सभी आरोपों को तथ्यहीन बताया। मुख्यमंत्री, सरकार के मंत्री और कांग्रेस पार्टी सभी संजौली मस्जिद प्रकरण में पूरी तरह से बेनकाब हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सरकार द्वारा लाठीचार्ज करवाने के खिलाफ प्रदेश के लोगों में आक्रोश है। सरकार और मुख्यमंत्री का रवैया कल के मामले में बेहद निराशाजनक रहा। अवैध निर्माण पर त्वरित कार्रवाई करना तो दूर सरकार अभी भी जनभावनाओं को ठेस पहुंचा रही है। प्रदेश के लोगों में कांग्रेस के प्रति जो नाराजगी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!