शाहपुर में 2 करोड़ की लागत से बनेगा सोलर प्लांट, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Feb, 2026 03:49 PM

a solar plant will be built in shahpur at a cost of 2 crore rupees

Kangra News: हिमाचल प्रदेश की शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से 500 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जाएगा। शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करने के बाद यह...

Kangra News: हिमाचल प्रदेश की शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से 500 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जाएगा। शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करने के बाद यह जानकारी दी।

पठानिया ने बताया कि यह सोलर प्लांट परगोड़ पंचायत के गुब्बर गांव में लगाया जायेगा और प्रतिवर्ष लगभग आठ लाख यूनिट बिजली का उत्पादन करेगा। इसे राज्य सरकार 3.45 रुपये प्रति यूनिट की दर से खरीदेगी । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार हरित ऊर्जा उत्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी दिशा में प्रदेश में कई सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की जा रही हैं, ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले और ऊर्जा आत्मनिर्भरता सुनिश्चित की जा सके।

इस परियोजना से क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति

विधायक ने विश्वास जताया कि इस परियोजना से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के प्रयास और मजबूत होंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!