Edited By Jyoti M, Updated: 22 May, 2025 03:53 PM

टौणीदेवी पुलिस चौकी के तहत पड़ने वाले झनिक्कर कस्बे में वर्षाशालिका के नीचे वीरवार सुबह ही लोगों ने एक व्यक्ति के शव को देखा, जोकि गल-सड़ गया था। जिसकी सूचना टौणीदेवी पुलिस व स्थानीय पंचायत को दी गई। टौणीदेवी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।
हमीरपुर, (राजीव)। टौणीदेवी पुलिस चौकी के तहत पड़ने वाले झनिक्कर कस्बे में वर्षाशालिका के नीचे वीरवार सुबह ही लोगों ने एक व्यक्ति के शव को देखा, जोकि गल-सड़ गया था। जिसकी सूचना टौणीदेवी पुलिस व स्थानीय पंचायत को दी गई। टौणीदेवी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। मृतक व्यक्ति के पास से मिले उसके आधार कार्ड से उसकी पहचान पुलिस को हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान भोरंज क्षेत्र के अमरोह गांव के कश्मीर सिंह के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इससे पहले कभी इस शव को नहीं देखा था। सवाल यह भी उठ रहा है कि अचानक यह लाश यहां कैसे पहुंची। गांव के प्रधान भी मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके पास भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आसपास के इलाकों से सुराग जुटा रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत प्राकृतिक थी या फिर किसी अपराध का शिकार हुआ था।