गर्व की बात: हिमाचल का बेटा सेना में बना लेफ्टिनेंट

Edited By Jyoti M, Updated: 08 Sep, 2024 12:31 PM

a matter of pride himachal s son becomes a lieutenant in the army

सरध्वार गांव के राहुल शर्मा भारतीय सेना में लैफ्टिनेंट बन गए हैं। राहुल 7 सितम्बर को ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई से पासआऊट हुए हैं और अब वे मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रैजीमैंट का हिस्सा बने हैं। राहुल ने 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय...

मंडी, (नि.स.): सरध्वार गांव के राहुल शर्मा भारतीय सेना में लैफ्टिनेंट बन गए हैं। राहुल 7 सितम्बर को ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई से पासआऊट हुए हैं और अब वे मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रैजीमैंट का हिस्सा बने हैं। राहुल ने 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय ओ.एल.एफ. देहरादून तथा जमा दो (विज्ञान) की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर से पूरी की है।

इसके बाद इन्होंने जवाहर लाल नेहरू गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कालेज सुंदरनगर से बी. टैंक. (इलैक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन) तथा एम.बी.ए. की डिग्री भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंध संस्थान नोएडा से प्राप्त की। इसके पश्चात मई, 2023 में इनका चयन भारतीय सेना में अधिकारी प्रशिक्षण के लिए हुआ तथा अक्तूबर, 2023 से चेन्नई अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त किया।

राहुल के पिता केशव राम शर्मा ने भी 20 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवाएं दी हैं और उन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमैडेशन कार्ड से सम्मानित किया गया है। वर्तमान में वह केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में पुस्तकालय अध्यक्ष हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!