Kangra: फतेहपुर अस्पताल बनेगा आदर्श स्वास्थ्य केंद्र, मंत्री धनी राम शांडिल ने की बड़ी घोषणाएं

Edited By Jyoti M, Updated: 22 Dec, 2024 04:40 PM

a hospital will be built in fatehpur health minister

जिला कांगडा की विधानसभा फतेहपुर में हिमाचल प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने दौरा किया जिसमें स्थानीय विधायक भवानी सिंह पठानिया भी उपस्थित रहे।

फतेहपुर, (अजय)। जिला कांगडा की विधानसभा फतेहपुर में हिमाचल प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने दौरा किया, जिसमें स्थानीय विधायक भवानी सिंह पठानिया भी उपस्थित रहे। नागरिक अस्पताल फतेहपुर में पहुंचने पर स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल व स्थानीय विधायक भवानी सिंह पठानिया का कार्यवाहक बीएमओ डॉ. शैली महाजन व अन्य डॉक्टर्स की टीम ने उनका स्वागत किया।

नागरिक अस्पताल फतेहपुर में एक बैठक में स्वास्थ्य व महिला एवं बाल कल्याण मंत्री धनी राम शांडिल ने अस्पताल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शीघ्र ही फतेहपुर अस्पताल एक आदर्श अस्पताल बनाया जाएगा, जिसमें सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि नए भवन निर्माण के लिए 30  प्रतिशत राशि तुरंत जारी करके निर्माण के लिए टैंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कई महीनों से जनता की मांग पर उन्होंने सीएमओ कांगड़ा को तुरंत फतेहपुर में एक्स-रे सेवाएं पूरा सप्ताह शुरू करने के आदेश दिए। डॉक्टर्स की मांग पर उन्होंने शीघ्र ही फतेहपुर अस्पताल में डॉक्टर्स की कमी को पूरा करने का आश्वासन दिया ।

वहीं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि फतेहपुर सिविल अस्पताल विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर का केंद्र बिंदु है इसी कि तर्ज पर पहले फतेहपुर अस्पताल उसके उपरांत सिविल अस्पताल रैहन व बाद में रे अस्पताल को उन्नत किया जाऐगा। इस मौके पर उपनिर्देशक रमेश डोगरा सीएमओ कांगड़ा राजेश गुलेरी, एसडीएम विश्रुत भारती, जल शक्ति विभाग से अधिशासी अभियंता विपन लूना, कनिष्ठ अभियंता गणेश शर्मा, सीडीपीओ अरविन्द गुलेरिया के साथ डॉक्टर गगनदीप सिंह  मौजूद रहे । 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!