हिमाचल में कोरोना के 90 नए केस, 122 लोग हुए ठीक

Edited By Vijay, Updated: 14 Aug, 2020 11:26 PM

90 news case of corona in himachal

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 90 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक कुल्लू के 58, कांगड़ा में 8, बिलासपुर व हमीरपुर में 5-5, सिरमौर में 4, मंडी में 3, ऊना व लाहौल स्पीति में 2-2, शिमला, किन्नौर व सोलन में 1-1 मामला सामने आया है।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 90 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक कुल्लू के 58, कांगड़ा में 8, बिलासपुर व हमीरपुर में 5-5, सिरमौर में 4, मंडी में 3, ऊना व लाहौल स्पीति में 2-2, शिमला, किन्नौर व सोलन में 1-1 मामला सामने आया है। इसके अलावा प्रदेश में आज 122 लोग ठीक हुए हैं। इनमें सबसे अधिक सोलन में 63, मंडी में 18, चम्बा में 13, कांगड़ा में 12, सिरमौर में 6, बिलासपुर में 4, शिमला में 3, ऊना में 2 व किन्नौर में 1 मरीज ठीक हुआ है। प्रदेश में अब कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 3899 पहुंच गया है जबकि एक्टिव केस 1322 हो गए हैं।

कुल्लू जिला में आए 58 नए मामले 2 बैच (10 और 48) में आए हैं। पहले आए 10 मामलों में नग्गर से 6 मजदूर, मुंबई व अरुणाचल प्रदेश से लौटे 2 सेना के जवान, छत्तीसगढ़ से लौटा मिलटरी का जवान व पीजीआई से लौटा एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। वहीं देर रात आए 48 मामलों में भी अधिकतर बाहरी राज्यों से आए मजदूर बताए जा रहे हैं। फिलहाल प्रशासन द्वारा इनकी जानकारी जुटाई जा रही है।

कांगड़ा जिला में आए 8 नए मामलों में वैस्ट बंगाल से लौटा खुंडिया के बंगल का 28 वर्षीय युवक, दिल्ली से लौटा जयसिंहपुर के मैहला का 15 वर्षीय युवक, संगरूर (पंजाब) से लौटीं फतेहपुर के गांव कुट्ट की 42 वर्षीय महिला व उसकी 18 वर्षीय बेटी, लुधियाना से लौटा फतेहपुर के कुठाड़ गांव का 48 वर्षीय व्यक्ति, नैनीताल (उत्तराखंड) से लौटा फतेहपुर के बडय़ाली गांव का 34 वर्षीय व्यक्ति, पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क में आई शाहपुर की 24 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मचारी व शाहपुर के कैरी गावं की 46 वर्षीय महिला सफाई कर्मचारी पॉजिटिव पाई गई है। यह महिला भी पहले पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति का प्राइमरी का कॉन्टैक्ट है।

बिलासपुर में पॉजिटिव आए 5 मामले कोठीपुरा में निर्माणाधीन एम्स साइट से सामने आए हैं। उक्त सभी मजदूर हैं जोकि वहां कार्यरत हैं और इन्हें वहीं पर क्वारंटाइन किया गया था। इसकी पुष्टि डीसी बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने की है। हमीरपुर जिला में सामने आए 5 नए मामलों में 4 भोरंज के और एक मामला बड़सर ब्लॉक का है। भोरंज ब्लॉक से 18, 23, 45 व 41 वर्षीय महिला व बड़सर ब्लॉक में 46 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है

। सिरमौर में सामने आए 4 नए मामलों मेें शिलाई की 48 वर्षीय महिला, 2 वर्ष का बच्चा, 30 व 31 वर्षीय 2 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार 268 सैंपलों (258 नए और 10 फोलोअप) जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 228 नए सैंपलों और 6 फोलोअप सैंपल नैगेटिव पाए गए हैं जबकि 4 नए और 4 फोलोअप सैंपल की रिपोर्ट सकारात्मक हैं। इसके अलावा 25 सैंपल प्रक्रिया में हैं और 1 रिजैक्ट कर दिया गया है।

मंडी जिला में आए 3 नए मामलों में सुंदरनगर उपमंडल के तहत चत्तरोखड़ी में पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति की पत्नी, पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क में आया गोहर पुलिस थाने का 32 वर्षीय पुलिस कर्मी व बल्ह के कोटलू गांव का 45 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। लाहौल-स्पीति में सामने आए 2 मामलों में पालमपुर निवासी गद्दी समुदाय का एक चरवाहा पॉजिटिव पाया गया है जबकि दूसरे मामले के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

ऊना जिला में सामने आए 2 नए मामलों में उपमंडल गगरेट के गांव पिरथीपुर का पठानकोट से लौटा 24 वर्षीय युवक व उपमंडल ऊना के भटोली गांव का 32 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। यह संक्रमित के कॉन्टैक्ट में आया है। इसके अलावा  शिमला में आईटीबीपी का जवान पॉजिटिव आया है। सोलन जिला में डायरैक्ट कॉन्टैक्ट का एक मामला है। वहीं किन्नौर जिला में भी एक मामला सामने आया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!