छूट गया कांगड़ा, हिमाचल के 4 SHG को केंद्रीय योजना के तहत मिले ड्रोन

Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Feb, 2026 11:45 AM

4 shgs in himachal pradesh receive drones under a central scheme

Dharamshala News: केंद्र की ‘नमो ड्रोन दीदी' योजना के तहत, हिमाचल प्रदेश में चार स्व सहायत समूहों (एसएचजी) को ड्रोन दिए गए हैं, लेकिन इनमें से कोई भी लाभार्थी समूह कांगड़ा जिले से नहीं है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री राम नाथ ठाकुर ने...

Dharamshala News: केंद्र की ‘नमो ड्रोन दीदी' योजना के तहत, हिमाचल प्रदेश में चार स्व सहायत समूहों (एसएचजी) को ड्रोन दिए गए हैं, लेकिन इनमें से कोई भी लाभार्थी समूह कांगड़ा जिले से नहीं है। 

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री राम नाथ ठाकुर ने सांसद इंदु बाला गोस्वामी को एक लिखित जवाब में राज्यसभा को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 और 2025-26 के दौरान स्व सहायता समूहों को ड्रोन आपूर्ति करने के लिए 1,261 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया किया है। उन्होंने कहा कि 2023-24 के दौरान, देश की बड़ी उर्वरक कंपनियों ने अपने संसाधनों का इस्तेमाल करके 1,094 ड्रोन बांटे, जिनमें से 500 ड्रोन‘नमो ड्रोन दीदी' योजना के तहत बांटे गए। 

इस योजना का मकसद खेती में ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर महिलाओं के एसएचजी को मज़बूत बनाना है, खासकर उर्वरक और कीटनाशकों के छिड़काव के लिए, जिससे आमदनी के मौके बढ़ेंगे और खेती के तरीके आधुनिक बनेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!