ऊना से होशियारपुर जाने वालों की बढ़ी चिंता, 65 वर्ष पुराने घालूवाल-झलेरा पुल में आई कई दरारें...नए पुल की मांग पर अड़े लोग

Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Feb, 2026 05:10 PM

una 65 year old ghaluwal jhalera bridge has developed multiple cracks

Una News: ऊना जिले से होशियारपुर जाने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि बीच में 65 वर्ष पुराने घालुवाल-झलेरा पुल में कई दरारें आ गयी हैं। इस पुल की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दो राज्यों को जोड़ने वाले इस...

Una News: ऊना जिले से होशियारपुर जाने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि बीच में 65 वर्ष पुराने घालुवाल-झलेरा पुल में कई दरारें आ गयी हैं। इस पुल की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दो राज्यों को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग की खराब होती स्थिति पर संबंधित विभाग पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहा है। स्वां नदी पर झलेरा और घालुवाल के बीच बना यह पुल वर्ष 1962 में निर्मित हुआ था। पिछले 63 वर्षों में इसने कई बाढ़ों का सामना किया है। समय-समय पर करोड़ों रुपये खर्च कर इसकी मरम्मत की गई, लेकिन हर बार केवल अस्थायी समाधान ही किया गया।

अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ

स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब दो वर्ष पहले तेज धारा के कारण पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे इसे कई दिनों तक बंद रखना पड़ा। उस समय स्थानीय निवासियों ने सरकार और प्रशासन से नए पुल के निर्माण की मांग की थी। पिछले वर्ष जून में केंद्र सरकार ने नए दो-लेन पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी थी, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ रही है। वर्तमान में पुराने पुल के पिलरों और स्लैब में दरारें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं, जिससे संभावित खतरे की आशंका जताई जा रही है। पुराने पुल के पास 36.93 करोड़ रुपये की लागत से नए दो-लेन पुल के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है।

स्थानीय लोगों ने की ये मांग

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले युद्ध स्तर पर नए पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जाए। प्रतिदिन हजारों वाहन इस पुल से गुजरते हैं, जिनमें लगभग 90 प्रतिशत वाहन पंजाब और हिमाचल प्रदेश से संबंधित होते हैं। नंगल, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी और अन्य क्षेत्रों के लिए जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। जालंधर और अमृतसर जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह मार्ग महत्वपूर्ण है।

'स्थिति पर नजर रखी जा रही'

राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग के सहायक अभियंता राजेश शर्मा ने कहा कि झलेरा-घालुवाल पुल का निर्माण कार्य ठेकेदार को आवंटित कर दिया गया है और एक माह के भीतर काम शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, 'मानसून से पहले निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।'

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!