Edited By Vijay, Updated: 13 Feb, 2025 07:56 PM

गलोड़ पुलिस ने नशे से जुड़े 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। गत रात्रि 11 बजे के करीब गलोड़ बाजार में पुलिस ने नाका लगाया हुआ था।
गलोड़ (मिलाप): गलोड़ पुलिस ने नशे से जुड़े 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। गत रात्रि 11 बजे के करीब गलोड़ बाजार में पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान कांगू की तरफ से एक कार, जोकि गलोड़ बाजार में एक दुकानदार की बताई जा रही है, उसमें 2 युवा सवार थे। गलोड़ पुलिस ने उन्हें रोका और उनकी तलाशी लेने के दौरान उनसे 9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार अजय कुमार पुत्र स्व. सुनील कुमार गांव नारा और दूसरा रविंदर कुमार पुत्र पुरुषोत्तम दास गांव डूगयाड गोईस इस गाड़ी में सवार थे। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि पुलिस ने 5 दिन पहले 317 ग्राम भांग पकड़ी थी। डीएसपी बडसर लालमन शर्मा ने बताया कि गत रात्रि 2 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और इनसे 9 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इन दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस नशे के नैटवर्क को तोड़ने में लगी है। लालमन शर्मा ने लोगों से भी इस धंधे से जुड़े लोगों की सूचना देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।