Shimla: रामपुर-तकलेच रोड पर Landslide से 8 पंचायतों का संपर्क टूटा, वाहन मलबे की चपेट में आने से 2 लोग घायल

Edited By Vijay, Updated: 30 Aug, 2024 06:46 PM

8 panchayats lost contact due to landslide on rampur taklech road

शिमला जिला के उपमंडल रामपुर-तकलेच सड़क मार्ग के लाडा नाले में भारी भूस्खलन से सड़क मार्ग को काफी नुक्सान हुआ। इसके कारण क्षेत्र की 8 पंचायतों में यातायात का व्यवस्था ठप्प हो गई है।

रामपुर बुशहर (नोगल): शिमला जिला के उपमंडल रामपुर-तकलेच सड़क मार्ग के लाडा नाले में भारी भूस्खलन से सड़क मार्ग को काफी नुक्सान हुआ। इसके कारण क्षेत्र की 8 पंचायतों में यातायात का व्यवस्था ठप्प हो गई है। क्षेत्र में अनाचनक भूस्खलन होने से सड़क मार्ग में एक वाहन भी इसकी चपेट में आ गया। इस हादसे के दौरान 2 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं क्षेत्र में भारी भूस्खलन होने से रामपुर क्षेत्र की 8 पंचायतों में वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई है। इसके अलावा भूस्खलन की चपेट में वाहन के आने के बाद लोगों में दहशत का वातावरण हो गया है। दूसरी ओर क्षेत्र की पंचायतों में रहने वाले लोग भी रामपुर आने से डरने लगे हैं। 

बता दें कि इससे पूर्व में तकलेच में बादल फटने की घटना के बाद सड़क मार्ग 5 दिन तक अवरुद्ध रहा था। इस सड़क मार्ग से क्षेत्र की 8 पंचायतों के लोगों का आवागमन होता है। इन पंचायतों में नरैण-बाहली, तकलेच, दरकाली, मुशीष, काशापाट, कुहल, देवठी, बाहली शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग तकलेच के सहायक अभियंता शोभा सिंह ने बताया कि भारी भूस्खलन के बाद सड़क मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। सड़क मार्ग को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!