Shimla: बंद फ्लैट में मृत मिला सेवानिवृत्त इंजीनियर, मानसिक रूप से था परेशान

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Mar, 2026 11:15 PM

shimla retired engineer dead

राजधानी के न्यू शिमला के एक बंद फ्लैट में सेवानिवृत्त इंजीनियर का शव पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार यह घटना न्यू शिमला के सैक्टर-4, ब्लॉक-50 की है।

शिमला (संतोष): राजधानी के न्यू शिमला के एक बंद फ्लैट में सेवानिवृत्त इंजीनियर का शव पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार यह घटना न्यू शिमला के सैक्टर-4, ब्लॉक-50 की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना न्यू शिमला को सूचना मिली कि एक व्यक्ति इस फ्लैट में अकेला रहता है और काफी समय से अपने घर का दरवाजा नहीं खोल रहा है। आसपास के लोगों ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इससे चिंतित पड़ोसियों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में फ्लैट का दरवाजा खोला। पुलिस जब कमरे के अंदर पहुंची तो वहां एक शव पड़ा हुआ था, जिसकी पहचान प्रवेश कुमार (50) पुत्र बिहारी लाल निवासी गांव और डाकघर थुरल तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा के निवासी के रूप में हुई है। वह फिलहाल न्यू शिमला के इस फ्लैट में अकेला रह रहे थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रवेश कुमार बिजली विभाग में अधिशासी अभियंता के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हुए थे। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे और एंग्जायटी की दवाइयां ले रहे थे। बताया गया है कि उनकी पत्नी का वर्ष 2021 में निधन हो चुका है और उनकी कोई संतान भी नहीं है, जिसके कारण वह अकेले रह रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!