हिमाचल के सिरमौर में नशा विरोधी अभियान में तीन महीनों में 75 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों रुपये की संपत्ति भी जब्त

Edited By Swati Sharma, Updated: 19 Apr, 2026 05:31 PM

75 accused arrested in three months in anti drug campaign in sirmaur

Sirmour News : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में युवा पीढ़ी को नशे के जाल में फंसने से बचाने के लिए नशा तस्करों के खिलाफ अभियान में जुटी पुलिस टीम को साल 2026 की पहली तिमाही में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, एक जनवरी...

Sirmour News : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में युवा पीढ़ी को नशे के जाल में फंसने से बचाने के लिए नशा तस्करों के खिलाफ अभियान में जुटी पुलिस टीम को साल 2026 की पहली तिमाही में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, एक जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक की तीन महीने की अवधि के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करों पर कड़ी कारर्वाई की गई है। इस दौरान कुल 49 मामले दर्ज किए गए और 75 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

पुलिस ने अलग-अलग मामलों में पकड़े गए इन आरोपियों के पास से 2.375 किलोग्राम नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। बरामद किए गए मादक पदार्थों की खेप में 379.59 ग्राम अफीम, 136.88 ग्राम हेरोइन और 11.163 किलोग्राम चूरा पोस्त शामिल है। इसके अलावा 16,293 कैप्सूल और 4,905 नशीली गोलियां भी जब्त की गईं। पुलिस ने आरोपियों से 53,590 रुपये की नकदी भी बरामद की है। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एन. एस. नेगी ने पत्रकारों को बताया कि सरकार के आदेशानुसार जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इन मामलों में शामिल अपराधियों की करोड़ों रुपये की संपत्ति और लाखों रुपये की नकदी भी जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने लोगों से की ये अपील

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साल 2026 की पहली तिमाही में पुलिस टीम को शानदार सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि 49 एफआईआर दर्ज कर 75 लोगों की गिरफ्तारी एक बड़ी उपलब्धि है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के खिलाफ चल रहे इस अभियान में जनता का सहयोग बहुत जरूरी है और पुलिस को मिल रही सफलता में नागरिकों का बड़ा हाथ है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आगे आएं और नशा तस्करों के बारे में जानकारी दें, ताकि युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से मुक्त कराया जा सके। 
 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!