Himachal Weather: हिमाचल में अभी नहीं थमेगा बारिश-बर्फबारी का दौर, फसलों पर भारी मार

Edited By Jyoti M, Updated: 12 Apr, 2026 10:21 AM

the spell of rain and snowfall in himachal will not cease anytime soon

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भी मौसम के कड़े तेवर देखने को मिले। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि के साथ ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी रहा। अटल टनल रोहतांग और लाहुल सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुक कर हिमपात हुआ, जिससे...

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भी मौसम के कड़े तेवर देखने को मिले। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि के साथ ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी रहा। अटल टनल रोहतांग और लाहुल सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुक कर हिमपात हुआ, जिससे पूरे प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

किसानों और बागबानों पर टूटा दुखों का पहाड़

इस बेमौसमी बरसात और बर्फबारी ने राज्य के कृषि क्षेत्र को गहरी चोट पहुंचाई है। विशेष रूप से नकदी फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

1 से 9 अप्रैल के बीच हुई बर्फबारी के कारण बागवानी क्षेत्र को लगभग 20.78 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा की मार राज्य के 9,000 से अधिक किसानों पर पड़ी है।

राज्य के 6 प्रमुख जिलों—शिमला, मंडी, सोलन, कांगड़ा, हमीरपुर और कुल्लू में फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। प्रभावितों में 6,888 सीमांत किसान, 1,842 छोटे किसान और 455 अन्य श्रेणियों के किसान शामिल हैं।

आने वाले दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, आने वाले सप्ताह में भी मौसम के मिले-जुले रहने की उम्मीद है। 11, 12, 16 और 17 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा और हिमपात की संभावना जताई गई है।

अगले 4-5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, अगले 24 घंटों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!