Edited By Jyoti M, Updated: 14 Apr, 2026 10:09 AM

हिमाचल प्रदेश में 16 अप्रैल तक धूप खिली रहेगी और मौसम साफ बना रहेगा, लेकिन 17 अप्रैल से मौसम में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण 19 अप्रैल तक पूरे राज्य में बादल छाए रहने और बारिश होने की...
हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में 16 अप्रैल तक धूप खिली रहेगी और मौसम साफ बना रहेगा, लेकिन 17 अप्रैल से मौसम में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण 19 अप्रैल तक पूरे राज्य में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। विशेष रूप से 17 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है, जिसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
पहाड़ी इलाकों जैसे शिमला, सोलन, मंडी और लाहौल-स्पीति में 17 अप्रैल से ही बारिश शुरू हो सकती है, जबकि मैदानी इलाकों (ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर) में 18 और 19 अप्रैल को मौसम बिगड़ने के आसार हैं। अगले दो दिनों में मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ सकती है, लेकिन 18 तारीख से बारिश होने पर तापमान में फिर से गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।