हमीरपुर में कोरोना के 69 नए पॉजिटिव मामले

Edited By Vijay, Updated: 08 Apr, 2021 10:02 PM

69 new cases of corona in hamirpur

हमीरपुर जिला में वीरवार को कोरोना के 69 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें आरटी-पीसीआर टैस्ट में 45 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं रैपिड एंटीजन टैस्ट में 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

हमीरपुर (ब्यूरो): हमीरपुर जिला में वीरवार को कोरोना के 69 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें आरटी-पीसीआर टैस्ट में 45 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं रैपिड एंटीजन टैस्ट में 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अर्चना सोनी ने बताया कि आरटी-पीसीआर टैस्ट में बड़सर के गांव छपरोह में 11, हमीरपुर के निकटवर्ती गांव दड़ूही में 8, जोलसप्पड़ क्षेत्र के गांव कोहला पलासरी में 5, भोटा और लाहड़ कोटलू में 3-3, नडियाणा-सडियाणा, पनयाली और धनेटा में 2-2 लोग पॉजिटिव निकले हैं। इनके अलावा गांव कोहडरा, हरसौर, गसौता, नाल्टी के गांव रोपा, परागपुर, भबरान, नादौन, ढांगू और मैडीकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।

वहीं रैपिड एंटीजन टैस्ट में सुजानपुर के वार्ड नंबर-9 में 72 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक और 14 वर्षीय लड़की मैडीकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में 34 और 55 वर्षीय दो महिलाएं तथा 59 वर्षीय व्यक्ति, गांव बारीं की 33 वर्षीय महिला और 38 वर्षीय व्यक्ति, हीरानगर हमीरपुर का 61 वर्षीय व्यक्ति और 54 वर्षीय महिला, पनयाली की 64 वर्षीय महिला और 39 वर्षीय व्यक्ति, बुधवीं के 53 और 65 वर्षीय दो व्यक्ति, गांव बेहा का 55 वर्षीय व्यक्ति, मनसाई क्षेत्र के गांव सदोह का 80 वर्षीय बुजुर्ग, सपनेहड़ा का 78 वर्षीय बुजुर्ग, मोहीं का 54 वर्षीय व्यक्तिए गांव दैण का 63 वर्षीय व्यक्ति, भोटा दैण की 20 वर्षीय युवती, चौकी कनकरी का 74 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, बरोटी की 61 वर्षीय महिला, बढेड़ा की 46 वर्षीय महिला, अप्पर हड़ेटा की 42 वर्षीय महिला और पनसाई की 58 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!