हमीरपुर में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, चिट्टे की पकड़ी खेप...स्कूटी सवार 2 युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 24 Mar, 2026 06:41 PM

2 youths arrested with heroin

हमीरपुर जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार जारी है। पुलिस ने भोरंज उपमंडल में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूटी सवार दो युवकों को चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

हमीरपुर (अजय): हमीरपुर जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार जारी है। पुलिस ने भोरंज उपमंडल में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूटी सवार दो युवकों को चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। युवाओं की रगों में जहर घोलने जा रहे इन तस्करों को पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह को किसी गुप्त सूत्र से यह पुख्ता सूचना मिली थी कि 2 युवक चिट्टे की खेप लेकर भोरंज क्षेत्र में दाखिल होने की फिराक में हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ताल के भेड़ फार्म के नजदीकी बढ़ार मोड़ पर नाका लगा दिया और वहां से गुजरने वाले वाहनों की कड़ी चैकिंग शुरू कर दी।

इसी दौरान वहां से गुजर रही एक स्कूटी (HP 74A-5659) को पुलिस ने शक के आधार पर रोका, जिस पर 2 युवक सवार थे। जब पुलिस ने स्कूटी पर सवारों की गहनता से तलाशी ली, तो उनके कब्जे से 12.70 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत नशे की इस खेप को अपने कब्जे में लेकर दोनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय दीक्षांत गर्ग पुत्र कुलदीप चंद, निवासी गांव पेंजवीन, तहसील भोरंज और 28 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र वीर सिंह, निवासी गांव कथवीन, डाकघर करोहटा, तहसील भोरंज के रूप में हुई है।

इस पूरे मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अब पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुट गई है कि ये चिट्टा कहां से खरीद कर लाए थे और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था, ताकि इस नशे के पूरे नैटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!