हिमाचल में अब तक 4997 ई-वाहन पंजीकृत, सरकारी विभागों से जुड़ेंगी 500 ई-टैक्सियां : मुख्यमंत्री

Edited By Vijay, Updated: 09 Apr, 2025 04:43 PM

4997 e vehicles registered in himachal

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश को हरित राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। इसके तहत अब तक 4997 इलैक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण हो चुका है।

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश को हरित राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। इसके तहत अब तक 4997 इलैक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण हो चुका है। इसी तरह ई-टैक्सी योजना के तहत विभिन्न सरकारी विभागों से 500 इलैक्ट्रिक टैक्सियां जुड़ेंगी। राज्य सरकार ने इसके अलावा 402 स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने को स्वीकृति प्रदान की है। चयनित स्थानों में मुख्य रूप से सरकारी परिसरों जैसे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह, परिधि गृह, जिलाधीशों व पुलिस अधीक्षकों के कार्यालय परिसर आदि शामिल हैं। इनमें से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृहों में 252, जल शक्ति विभाग के विश्राम गृहों में 19, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड निगम के परिसरों में 18, वन विभाग निगम के परिसरों में 100, जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसरों में 12 तथा बीबीएनडीए कार्यालय में 1 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा।

ई-बसें व टैक्सियों से पर्यावरण संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ई-बसों व टैक्सियों की खरीद को प्रोत्साहन प्रदान कर रही है, ताकि प्रदेश को हरित राज्य बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल सके। इसके लिए सरकार की तरफ से इलैक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। इसी तरह राज्य में 6 ग्रीन कॉरिडोर अधिसूचित किए गए हैं।

90 पैट्रोल पंपों पर इस वर्ष स्थापित होंगे चार्जिंग स्टेशन
इस वर्ष 90 पैट्रोल पंपों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे। वर्तमान में विभिन्न पैट्रोल पंपों पर 23 चार्जिंग स्टेशन का संचालन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त चार्जिंग स्टेशनों सहित सड़क किनारे विभिन्न सुविधाएं विकसित करने के लिए 46 सरकारी स्थान चिन्हित किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की तरफ से इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के सहयोग से अपने 65 होटलों में ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य तय किया है। प्रथम चरण में 11 होटलों को चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए चिन्हित किया जा चुका है तथा निजी होटलों में 44 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Delhi Capitals

Mumbai Indians

12/0

1.1

Mumbai Indians are 12 for 0 with 18.5 overs left

RR 10.91
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!