Edited By Vijay, Updated: 17 Apr, 2025 05:01 PM

अर्की थाना के तहत अफीम के 388 पौधे नष्ट किए गए हैं। जानकारी के अनुसार एसआईयू सोलन की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव तनसेटा में 2 व्यक्तियों ने अपने खेतों में अफीम की खेती की हुई है।
अर्की (सुरेंद्र) : अर्की थाना के तहत अफीम के 388 पौधे नष्ट किए गए हैं। जानकारी के अनुसार एसआईयू सोलन की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव तनसेटा में 2 व्यक्तियों ने अपने खेतों में अफीम की खेती की हुई है। इस पर जब पुलिस तनसेटा सड़क के पास मौके पर पहुंची तो वहां गेहूं के खेतों के बीच अफीम की खेती पाई गई। एक व्यक्ति के खेत में 248 व दूसरे व्यक्ति के खेत में 140 पौधे अवैध अफीम के पाए गए। दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। डीएसपी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।