Shimla: पुलिस की 'मिशन क्लीन-भरोसा' मुहिम का बड़ा असर, महिला समेत 3 नशा तस्कर चरस के साथ गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 08 Nov, 2025 06:48 PM

3 drug peddlers including woman arrested with hashish

शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करों और नशाखोरों के खिलाफ चलाई जा रही 'मिशन क्लीन-भरोसा' मुहिम के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन लोगों को चरस की खेप के साथ धर दबोचा है।

शिमला (संतोष): शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करों और नशाखोरों के खिलाफ चलाई जा रही 'मिशन क्लीन-भरोसा' मुहिम के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन लोगों को चरस की खेप के साथ धर दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से कुल 409 ग्राम से अधिक चरस बरामद की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में छोटा शिमला पुलिस थाना की एक टीम ने लोअर पंथाघाटी में एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 36.21 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान कुलदीप चौहान पुत्र घन्नू राम निवासी जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

दूसरी कार्रवाई चौपाल में हुई, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वार्ड नंबर-1 में रहने वाली रखा देवी पत्नी सही राम के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान घर से 43.140 ग्राम चरस से भरा एक गुलाबी रंग का पाऊच बरामद किया गया। वहीं, तीसरे मामले में कुपवी पुलिस ने गश्त के दौरान धड़ा नाला के पास एक युवक को रोका। तलाशी के दाैरान उसके कब्जे से 330 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान मनीष पुत्र दुल्ची राम निवासी नेरवा के रूप में हुई है।

एसएसपी शिमला संजीव गांधी ने इन मामलों की पुष्टि करते हुए कहा कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस अब इन तस्करों के लिंक्स खंगाल रही है, ताकि पता चल सके कि वे यह नशा कहां से लाते थे और किसे बेचने वाले थे। एसएसपी ने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी देते हुए कि नशाखोर और तस्कर बाज आ जाएं अन्यथा पुलिस उनके खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!