ऊना में कोरोना पॉजिटिव 3 लोगों की मौत, 116 नए मामले

Edited By Vijay, Updated: 08 Apr, 2021 10:08 PM

3 deaths and 116 new case of corona in una

ऊना जिला में बहडाला के कोविड पॉजिटिव एक 75 वर्षीय वृद्ध की टांडा में मौत हो गई है, वहीं बढेड़ा निवासी एक 65 वर्षीय पुरुष की भी टांडा में मौत हो गई है। इसके अलावा समूरकलां की 30 वर्षीय पॉजिटिव महिला की भी मौत हुई है। इसके चलते जिला के कोरोना पॉजिटिव...

ऊना (विशाल): ऊना जिला में बहडाला के कोविड पॉजिटिव एक 75 वर्षीय वृद्ध की टांडा में मौत हो गई है, वहीं बढेड़ा निवासी एक 65 वर्षीय पुरुष की भी टांडा में मौत हो गई है। इसके अलावा समूरकलां की 30 वर्षीय पॉजिटिव महिला की भी मौत हुई है। इसके चलते जिला के कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत का कुल आंकड़ा 72 हो गया है। वहीं जिला में कोरोना के 116 नए मामले सामने आए हैं। मंगलवार को हुए आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट्स में 42 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें शहर के अरविंद मार्ग और पुलवाला बाजार सहित मैडी के दुकानदार भी पॉजिटिव पाए गए हैं। कुछ स्कूलों के कर्मी भी पॉजीटिव मिले हैं। बुधवार को हुए आरटी-पीसीआर सैम्पल की रिपोर्ट में कुल 33 पॉजिटिव पाए गए हैं। वीरवार को हुए रैपिड सैंपलों की रिपोर्ट में 41 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

मंगलवार को पॉजिटिव पाए गए 42 लोगों में मैड़ी खास से 50 व 59 वर्षीय पुरुष, मैडी से 30 व 35 वर्षीय 2 दुकानदार, गौंदपुर बनेहड़ा स्कूल से 42 वर्षीय पुरुष, दौलतपुर चौक से 72 वर्षीय महिला, भैरा से 32 व 55 वर्षीय 2 महिलाएं, बड़ोह से 21, 26 और 27 वर्षीय 3 युवतियां व 30 वर्षीय व्यक्ति, अम्बोटा के वार्ड नंबर 3 से 52 वर्षीय पुरुष, गगरेट के निजी उद्योग का 22 वर्षीय कर्मी, खड्ड से 2 वर्षीय बच्चा व 32 वर्षीय महिला, दुलैहड़ से 39 वर्षीय महिला, अमलैहड़ से 27 वर्षीय पुरुष, बनेहड़ा से 51 वर्षीय महिला, ब्रहमपुर से 45 वर्षीय महिला, पंजावर से 69 वर्षीय महिला, अरविंद मार्केट ऊना से 65 वर्षीय दुकानदार, पुलवाला बाजार ऊना निवासी 41 व 79 वर्षीय 2 दुकानदार, पुलवाला बाजार से 24 वर्षीय युवक, गगरेट के वार्ड नंबर 3 से 20 वर्षीय युवक, सिंगा हाई स्कूल से 49 वर्षीय महिला, देहलां से 50 वर्षीय महिला, शहर ऊना के वार्ड नंबर-4 से 55 वर्षीय महिला, सिहाणा से 37 वर्षीय पुरुष, फतेहवाल स्कूल से 48 वर्षीय व्यक्ति, पंडोगा से 50 वर्षीय पुरुष, बढ़ेड़ा से 31 वर्षीय महिला, भैरा से 48 वर्षीय पुरुष, सिंगा स्कूल से 44 वर्षीय महिला, पंडोगा से 35 वर्षीय पुरुष, दुलैहड़ से 23 वर्षीय महिला, देहलां से 52 वर्षीय पुरुष, टाहलीवाल से 58 वर्षीय महिला, वनगढ़ स्कूल से 39 वर्षीय पुरुष, प्रेम नगर ऊना से 25 वर्षीय युवती शामिल है।

बुधवार को आरटी-पीसीआर सैम्पल की रिपोर्ट में पॉजिटिव आए 33 लोगों में सूरी से 16 वर्षीय किशोरी, ज्वार से 32 वर्षीय महिला व 6 वर्षीय बच्चा, मैडी से 40 वर्षीय महिला, दियाडा स्कूल से 49 व 38 वर्षीय 2 महिलाएं, सूरी से 43 वर्षीय महिला, चुरुरु स्कूल से 45 व 41 वर्षीय 2 महिलाएं, चक्क बेहड जसवा से 50 वर्षीय महिला, समुरकला स्कूल से 34 वर्षीय पुरुष, बबेह? से 24 वर्षीय महिला, पिरथीपुर से 56 व 32 वर्षीय 2 महिलाये, अपर भंजाल से 24 वर्षीय महिला, मवां कहोला से 65 वर्षीय महिला, 75 वर्षीय वृद्ध व 12 व 13 वर्षीय 2 बच्चे, संघनई से 35 वर्षीय पुरुष, भद्रकाली से 73 वर्षीय महिला, पुबोवाल से 18 वर्षीय पुरुष, मेन बाजार उना से 59 व 36 वर्षीय महिलाएं, वार्ड नम्बर एक ऊना से 38 वर्षीय महिला, टकारला से 61 वर्षीय पुरुष, डीसी स्टाफ से 40 वर्षीय महिला, बरोआ से 33 वर्षीय महिला, बंगाणा से 6 वर्षीय बच्चा व 33 वर्षीय महिला, केहलवी से 68 वर्षीय पुरुष व सोहारी मार्कीट से 58 वर्षीय पुरुष शामिल है।

वीरवार को हुए रैपिड एंटीजन टैस्ट में पॉजिटिव पाए गए 41 लोगों में 74 वर्षीय पुरुष, आदर्श नगर अम्ब से 42 वर्षीय महिला, पंगलु पोलियां पुरोहिता से 41 वर्षीय पुरुष, हीरानगर से 46 वर्षीय महिला, प्रताप नगर अम्ब से 64 वर्षीय पुरुष व 60 वर्षीय महिला, पंजोआ से 62 वर्षीय पुरुष व 57 वर्षीय महिला, कुनेरन निवासी 17 वर्षीय किशोरी, अम्ब निवासी 40 वर्षीय महिला, बग्गी निवासी 42 वर्षीय पुरुष, समनाल से 60 वर्षीय महिला, बढेड़ा से 69 वर्षीय पुरुष, साहूवाल से 48 वर्षीय महिला, बाथु से 70 वर्षीय, बाथड़ी से 55 वर्षीय महिला, कांगड़ से 27 वर्षीय पुरुष, सलोह से 42 वर्षीय पुरुष, दुलैहड़ निवासी 32 वर्षीय पुरुष, भड़ोलियां खुर्द से 28 वर्षीय पुरुष, ग्रीन एवन्यू जलग्रां से 47 वर्षीय पुरुष, बहडाला से 61 वर्षीय पुरुष, रक्कड़ कालोनी से 50 वर्षीय पुरुष, पुराना होशियारपुर रोड़ से 48 वर्षीय महिला, फै्रंडस कालोनी ऊना से 58 वर्षीय पुरुष, विकास नगर ऊना से 33 वर्षीय महिला, कोटला खुर्द से 48 वर्षीय पुरुष, नंगल जरियालां से 72 वर्षीय महिला, पिरथीपुर से 30 वर्षीय पुरुष व 27 वर्षीय महिला, दौलतपुर चौक से 66 वर्षीय पुरुष, सलोह बैरी से 46 वर्षीय महिला, बनेहड़ा से 45 वर्षीय महिला, अम्बोटा से 37 वर्षीय पुरुष, गगरेट से 41 व 56 वर्षीय 2 महिलाएं, बढ़ेड़ा राजपूतां से 57 व 27 वर्षीय पुरुष व 51 वर्षीय महिला, गुगलैहड़ से 54 वर्षीय पुरुष व टटेहड़ा से 66 वर्षीय महिला शामिल है। सीएमओ डाॅ. रमन कुमार शर्मा ने कहा कि सभी नए पॉजिटिव मरीजों को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!