Mandi: घास काटने गईं देवरानी-जेठानी के साथ हुआ भयानक हादसा, एक की माैत, दूसरी घायल

Edited By Vijay, Updated: 27 Nov, 2025 05:37 PM

2 women who went to cut grass met with an incident death of one

मंडी जिला के उपमंडल करसोग के तहत आने वाले मतेहल गांव में वीरवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां घास काटने गईं 2 महिलाएं पहाड़ी से गिर गईं, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई....

करसोग (धर्मवीर): मंडी जिला के उपमंडल करसोग के तहत आने वाले मतेहल गांव में वीरवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां घास काटने गईं 2 महिलाएं पहाड़ी से गिर गईं, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई है। दोनों महिलाएं रिश्ते में देवरानी और जेठानी बताई जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं जंगल से घास काटने के बाद घर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक महिला रमा देवी का पैर फिसल गया और वह पहाड़ी से नीचे गिर गई। उसे गिरता देख साथ चल रही दूसरी महिला संगीता देवी उसे बचाने के लिए आगे बढ़ी, लेकिन दुर्भाग्यवश वह भी अपना संतुलन खो बैठी और पहाड़ी से नीचे जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को उपचार के लिए नागरिक चिकित्सालय करसोग पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने रमा देवी पत्नी भगवान दास को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल महिला संगीता देवी पत्नी कामेश्वर का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन भी हरकत में आया। तहसीलदार करसोग वरुण गुलाटी ने मृतक महिला के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 25 हजार रुपए की राशि प्रदान की है। इसके अलावा घायल महिला के उपचार के लिए 5 हजार रुपए की राहत राशि दी गई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी करसोग चांद प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से मतेहल गांव में शोक की लहर है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!