Mandi: बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, भरे जाएंगे 100 पद

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Mar, 2026 04:08 PM

sundernagar security guard interview

एसआईएस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर (केवल पुरुष) के 100 पद भरने के लिए उपरोजगार कार्यालय सुंदरनगर में 12 मार्च को साक्षात्कार लिए जाएंगे।

सुंदरनगर (सोढी): एसआईएस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर (केवल पुरुष) के 100 पद भरने के लिए उपरोजगार कार्यालय सुंदरनगर में 12 मार्च को साक्षात्कार लिए जाएंगे। उपरोजगार कार्यालय सुंदरनगर के प्रभारी लाल सिंह ने बताया इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या फेल, लंबाई 168 सैंटीमीटर, भार 52-95 किलोग्राम और आयु सीमा 19-40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और किसी भी रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज होना चाहिए। उन्होंने बताया चयनित आवेदकों को 8 घंटे की ड्यूटी करने पर 14,500 से 17,500 रुपए और 12 घंटे की डयूटी पर 19,500 से 23,500 प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!