Kullu: आनी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, देवदार के 183 अवैध स्लीपरों से लदे 2 वाहन जब्त

Edited By Vijay, Updated: 07 Feb, 2026 06:30 PM

2 vehicles seized along with 183 illegally sleepers of cedar

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के तहत आनी पुलिस थाना क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।

आनी (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के तहत आनी पुलिस थाना क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। विभाग की टीम ने गुगरा नामक स्थान पर नाकाबंदी के दौरान देवदार के 183 अवैध स्लीपर बरामद किए हैं। इस मामले में 2 मालवाहक वाहनों को जब्त कर 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

नाके के दौरान मिली सफलता
जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुगरा में विशेष नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजर रहे 2 मालवाहक वाहनों को तलाशी के लिए रोका गया। जब गाड़ियों की जांच की गई तो उनमें भारी मात्रा में देवदार के स्लीपर लदे पाए गए। वाहन चालक इन लकड़ियों से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके, जिसके बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुल 183 स्लीपरों को अपने कब्जे में ले लिया।

वन अधिनियम के तहत शुरू हुई कानूनी कार्रवाई
एसपी कुल्लू मदन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने वन विभाग की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान श्याम लाल निवासी कुटवा और राम स्वरूप निवासी डीम के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर दिया है और आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लकड़ी की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!