चम्बा की कुनेड़ पंचायत में दर्दनाक हादसा, नाले में गिरने से 2 चचेरे भाइयों की मौ.त

Edited By Vijay, Updated: 09 May, 2024 05:26 PM

2 cousin brothers dies after falling into drain

चम्बा जिले की कुनेड़ पंचायत में नाले में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। ये दोनों रिश्ते में भाई थे। मृतकों की पहचान केवल कुमार पुत्र झफल व छज्जू पुत्र लमरू निवासी गांव मठैना, डाकघर किलोड़ व जिला चम्बा के रूप में हुई है।

चम्बा (काकू): चम्बा जिले की कुनेड़ पंचायत में नाले में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। ये दोनों रिश्ते में भाई थे। मृतकों की पहचान केवल कुमार पुत्र झफल व छज्जू पुत्र लमरू निवासी गांव मठैना, डाकघर किलोड़ व जिला चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। केवल कुमार व छज्जू बुधवार देर शाम को कुनेड़ से वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे तो रास्ते में भयाल छौ के पास अनियंत्रित होकर ढांक से लुढ़ककर नीचे नाले में जा गिरे। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वीरवार को वहां से गुजर रहे ग्रामीण की नजर नाले में पड़े दोनों भाइयों पर पड़ी। जांच करने पर उन्होंने दोनों को मृत हालत में पाया।

मामले की सूचना तुरंत परिजनों व पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गैहरा पुलिस चाैकी से टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया और परिजनों के बयान दर्ज किए। दोनों मृतक आपस में ताया-चाचा के बेटे थे। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। डीएसपी चम्बा जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान और आरंभिक जांच के आधार पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है तथा आगामी जांच जारी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!