कोरोना का कहर : हिमाचल के 3 जिलों 15 नए केस, 296 पहुंचा आंकड़ा

Edited By Vijay, Updated: 29 May, 2020 11:11 PM

15 new cases of corona in 3 districts of himachal

हिमाचल प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 13 मामले इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन सैंटरों से जबकि 2 मामले होम क्वारंटाइन से संबंधित हैं। इन सभी की ट्रैवल हिस्ट्री रही है।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 13 मामले इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन सैंटरों से जबकि 2 मामले होम क्वारंटाइन से संबंधित हैं। इन सभी की ट्रैवल हिस्ट्री रही है। 15 नए मामलों में से 8 मामले अकेले हमीरपुर जिला में सामने आए हैं। बता दें कि शुक्रवार सुबह हमीरपुर में आए मामलों में दिल्ली से लौटा 34 साल का पुरुष बकार्ती का रहने वाला है और 31 और 28 वर्षीय पति और पत्नी माहल से हैं और अहमदाबाद से लौटे थे। इसके अलावा 32 वर्षीय युवती नादौन के गागल से है जोकि मुंबई से लौटी थी। इसके अलावा टौणी देवी के टिक्करी के 57 वर्षीय व्यक्ति कोटा से लौटा है। इन सबके सैंपल 26 मई को लिए गए थे। वहीं देर रात आए 3 मामलों में बीड-बगेहड़ा का 27 वर्षीय युवक, गलोड़ के नगवाई का 37 वर्षीय व्यक्ति व कलवाल का 55 व्यक्ति व्यक्ति शामिल है उक्त तीनों दिल्ली से आए थे। इन सभी को कोविड केयर सैंटर भेज दिया गया है। इन 8 मामलों के बाद कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 101 हो गया है जबकि एक्टिव केस 87 हो गए हैं।

कांगड़ा में कोरोना के 6 नए मामले

वहीं कांगड़ा जिला में कोरोना के 4 मामले सुबह व एक मामला दोपहर बाद व एक मामला देर रात  सामने आया है। सुबह आए 4 मामलों में संघोल की 42 वर्षीय महिला, गदरन का 33 वर्षीय पुरुष व थुरल से 27 वर्षीय युवक शामिल है। ये सभी महाराष्ट्र के पुणे से हिमाचल लौटे थे और वर्तमान में राधा स्वामी सत्संग परिसर परौर में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन थे। इसके अतिरिक्त थुरल से एक 75 वर्षीय बुजुर्ग 4 दिन पहले दिल्ली से लौटा था तथा वर्तमान में होम क्वारंटाइन में था। उक्त बुजुर्ग व्यक्ति डायलिसिस पर है जिस कारण उसे मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं दोपहर बाद जसाई गांव की 60 वर्षीय महिला पॉजीटिव पाई गई जोकि 23 मई को दिल्ली से लौटी है और होम क्वारंटाइन में थी। महिला को जोनल अस्पताल धर्मशाला शिफ्ट किया गया है। वहीं देर रात एक 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। उक्त युवक फतेहपुर मैहरा का रहने वाला बताया जा रहा है। उक्त युवक महाराष्ट्र के ठाणे से आया था, जिसे परौर राधा स्वामी सत्संग भवन में इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन किया गया था। कांगड़ा जिला में कुल आंकड़ा 75 हो गया है जबकि एक्टिव केस 50 हो गए हैं।

ऊना में एक कोरोना पॉजीटिव

वहीं ऊना जिला में शुक्रवार को कोरोना का एक नया मामला सामने आने के बाद कुल मामले 33 जबकि एक्टिव केस 14 हो गए हैं। बता दें उक्त 44 वर्षीय व्यक्ति होरोली के हीरां गांव का रहने वाला है। यह व्यक्ति 23 मई को मुम्बई से पहले नालागढ़ और उसके बाद ऊना आया था। इसे क्वारंटाइन सैंटर में रखा गया, जहां इसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई है।

प्रदेश में एक्टिव केस हुए 204

हिमाचल में शुक्रवार को आए 15 मामलों के बाद अब तक कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा 296 पहुंच गया है जबकि एक्टिव केस 204 हो गए हैं। बता दें शुक्रवार को कोरोना के 13 मरीज ठीक भी हुए हैं। इनमें से 3 बिलासपुर, 4 कांगड़ा और 6 मरीज हमीरपुर के शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!